Sat. Jul 25th, 2026

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में आंदोलन शुरू किया था। इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों और फिल्मी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता प्रकाश राज ने इसे युवाओं और आंदोलन से जुड़े लोगों की बड़ी जीत बताया।

प्रकाश राज ने लिखा, “बधाई हो मेरे प्यारे कॉकरोच्स

प्रकाश राज ने X पर लिखा, “बधाई हो मेरे प्यारे कॉकरोच्स। सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को भी बधाई, जो युवाओं के साथ खड़े रहे। आप सभी ने दिखा दिया कि एकजुट होकर किसी भी सरकार को झुकाया जा सकता है।”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और इस पर आ रही प्रतिक्रियाओं को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है। इसके साथ ही अरमान मलिक ने भी एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, ‘पावर ऑफ द यूथ.’

वहीं, संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘पिछले 20 दिनों में हमने आंसू, खुशी, हिम्मत, लचीलापन और यहां तक कि ब्लड भी देखा. आपको पीछे धकेला गया, फिर भी आप डटे रहे. और आज लगता है कि यह सब सार्थक रहा. यही जज्बा है. यही जोश है. जेन जी जिंदाबाद.’

प्रियंका चोपड़ा बोलीं- ‘धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दिया. 30 दिन के नेशन वाइड स्टूडेंट के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के 26 दिन की भूख हड़ताल के बाद सफलता हासिल हुई.’

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी रिएक्शन दिया..

वहीं, एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की और लिखा, ‘शिक्षा मंत्री ने रिजाइन दे दिया है और ये युवाओं की बड़ी जीत है.’

वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दे दिया. हर स्टूडेंट जो पुश करते रहे. सवाल करते रहे और आशा बनाए रखी. ये पल आपके लिए है.’ इसी कड़ी में समय रैना का भी नाम शामिल है. उन्होंने लिखा, ‘छात्रों को और अधिक अधिकार.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *