Skip to content
Friday, 11 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / जैन सम्राट खारवेल की 2200वीं जयंती पर दिल्ली…
समाचार

जैन सम्राट खारवेल की 2200वीं जयंती पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। सम्राट खारवेल की 2200वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार जैन समाज द्वारा वर्षभर आयोजित किए जाने वाले…

Niharika Gupta 28 July 2026, 1:15 pm
1 मिनट पढ़ें
जैन सम्राट खारवेल की 2200वीं जयंती पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

नई दिल्ली। सम्राट खारवेल की 2200वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार जैन समाज द्वारा वर्षभर आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि सम्राट खारवेल भारतीय इतिहास के महान शासकों में से एक रहे हैं और उनके जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

यह घोषणा श्री दिगम्बर समाज एवं एकल महिला समाज, कृष्णा नगर द्वारा देवस्य सिटी सेंटर, कड़कड़डूमा में आयोजित मंगल कलश स्थापना समारोह एवं सम्राट खारवेल की 2200वीं जयंती समारोह के दौरान की गई।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा? – जैन सम्राट खारवेल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें धार्मिक गुरुओं, संत-महात्माओं और जैन समाज के विद्वानों के आशीर्वाद का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जैन समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और सम्राट खारवेल की जयंती पर आयोजित हर कार्यक्रम में सरकार की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

सम्राट खारवेल पर दिखाई गई फीचर फिल्म

समारोह के दौरान सम्राट खारवेल के जीवन, शासन और ऐतिहासिक योगदान पर आधारित एक विशेष फीचर फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने फिल्म के माध्यम से सम्राट खारवेल के व्यक्तित्व और उनके योगदान को करीब से जाना।

आचार्य प्रज्ञ सागर मुनि ने बताई समारोह की महत्ता

कार्यक्रम में आचार्य प्रज्ञ सागर मुनि ने अपने प्रवचन में कहा कि मंगल कलश स्थापना समारोह का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ ‘सम्राट खारवेल महागौरव वर्षायोग’ का भी शुभारंभ हुआ है।

उन्होंने कहा कि सम्राट खारवेल भारतीय इतिहास के गौरवशाली शासक थे और उनकी 2200वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली सहित पूरे देश में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री का किया गया सम्मान=- जैन सम्राट खारवेल

इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन समाज के प्रधान सतीश चंद्र जैन, महामंत्री प्रमोद , प्रियांशु जैन और मीडिया संयोजक टीनू ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया। साथ ही दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन पद पर जैन समाज के वरिष्ठ नेता निर्मल जैन की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद जैन सम्राट खारवेल

समारोह में सांसद ललित गांधी, विधायक अनिल गोयल, संजय गोयल, अरविंद सिंह लवली समेत कई जनप्रतिनिधि, धार्मिक गुरु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जैन समाज के लिए खास रहेगा यह वर्ष

सम्राट खारवेल की 2200वीं जयंती को लेकर समाज पूरे वर्ष देशभर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। दिल्ली सरकार के सहयोग की घोषणा के बाद इन आयोजनों को और व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – तेज प्रताप यादव ने बेऊर जेल में नहीं खाया खाना, जमानत याचिका दाखिल; तेजस्वी यादव ने दिया अल्टीमेटम

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Niharika Gupta

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

4 days पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

1 week पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

1 week पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

4 days पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

1 week पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

1 week पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

कराची में दिखा गणपति उत्सव का खूबसूरत नजारा, मुस्लिम कारीगर ने बनाई बप्पा की मूर्ति

21 hours पहले
महिला एशिया कप: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

महिला एशिया कप: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

21 hours पहले
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत 3 लाख रुपये से शुरू; जानें क्या है खास

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत 3 लाख रुपये से शुरू; जानें क्या है खास

21 hours पहले
टोल प्लाजा पर गलत लेन में गए तो देना पड़ सकता है दोगुना टोल, जानें FASTag के जरूरी नियम

टोल प्लाजा पर गलत लेन में गए तो देना पड़ सकता है दोगुना टोल, जानें FASTag के जरूरी नियम

21 hours पहले
इंडोनेशिया से सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो, मुस्लिम महिला की गोद में दिखे बाल गोपाल

इंडोनेशिया से सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो, मुस्लिम महिला की गोद में दिखे बाल गोपाल

22 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India