एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक वीडियो संदेश जारी
संसद के दोनों सदनों से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि देशभर में पेपर लीक की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हर राज्य कभी न कभी पेपर लीक की समस्या से प्रभावित हुआ है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। इसलिए सरकार ने परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नया कानून बनाया है।
उन्होंने कहा कि संसद से पास हुआ यह बिल पेपर लीक करने वाले गिरोहों पर सख्त कार्रवाई का रास्ता खोलेगा और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाएगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार पहले ही टास्क फोर्स का गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसी व्यवस्थाएं शुरू कर चुकी है। साथ ही राज्यों से मिले सुझावों को भी इस कानून में महत्व दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य छात्रों को निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था देना है, ताकि युवाओं के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो। पीएम मोदी ने कहा, ‘इन सब को ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है. टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है. पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाला गैंग देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा.
बता दें कि पीएम मोदी ने कहा, ‘इसके लिए कठोर कानूनों की भी जरूरत है. हम संसद में बिल लेकर गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था, आज दोनों सदनों ने कठोर प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है. अब विश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में एक महत्वपूर्ण काम पूरा हुआ है.’ उन्होंने कहा, ‘काम आगे भी चलता रहेगा. हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे. इसी विश्वास के साथ आइए, हम सब मिलकर विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें.’
