Tue. Aug 4th, 2026

अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दीपके के सहयोगियों ने पुणे और औरंगाबाद में उन पर हमला किया था।

अंसारी का कहना है कि इन दोनों घटनाओं से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस के डीसीपी को शिकायत देकर अभिजीत दीपके के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

‘मेरे पास सबूत हैं’

एएनआई से बातचीत में फैजान अंसारी ने कहा कि उनके पास हमले से जुड़े सबूत हैं। उन्होंने दावा किया कि दीपके के सहयोगियों ने उन पर हमला किया था, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सोनम वांगचुक पर भी दिया बयान

फैजान अंसारी ने कहा कि सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के मामले में वह दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के फैसले का समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके अपने निजी फायदे के लिए काम कर रहे हैं।

विदेश में पढ़ाई के खर्च की जांच की मांग

इससे पहले सूरत के आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने भी अभिजीत दीपके को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने मांग की थी कि दीपके के पिता भगवानराव दीपके की आय की जांच की जाए।

उनका कहना था कि एक जूनियर इंजीनियर (JE) की आय से अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए।फिलहाल, इन आरोपों पर अभिजीत दीपके की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आरटीआई कार्यकर्ता ने चुनाव आयोग (ईसीआई) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) से भी सीजेपी की कानूनी स्थिति और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल द्वारा घोषित एक करोड़ रुपये की सहायता राशि पर कर देयता की जांच की मांग की है।

वहीं, सोमवार को अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे फिर से धरना देंगे।

बता दें कि सीजेपी ने जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन 25 जुलाई को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और अन्य प्रमुख मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद वापस ले लिया गया था।

यह भी पढ़े- 16वें भारतीय अंगदान दिवस पर बड़ी पहल, 5 लाख से ज्यादा लोगों ने ली अंगदान की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *