Skip to content
Monday, 7 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / BJP List: BJP की सूची में तीन मंत्रियों…
समाचार

BJP List: BJP की सूची में तीन मंत्रियों और आठ विधायकों की छुट्टी, 27 नए चेहरे, आठ महिलाएं भी शामिल

BJP List: भाजपा ने बुधवार रात को 67 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सत्ता विरोधी लहर को रोकने के लिए 40 सीटों पर उम्मीदवारों…

Navneet Kumar 5 September 2024, 3:54 pm
1 मिनट पढ़ें
BJP List: BJP की सूची में तीन मंत्रियों और आठ विधायकों की छुट्टी, 27 नए चेहरे, आठ महिलाएं भी शामिल
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

BJP List: भाजपा ने बुधवार रात को 67 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सत्ता विरोधी लहर को रोकने के लिए 40 सीटों पर उम्मीदवारों को बदलने का फैसला किया है। इस सूची में दो पूर्व सांसदों, एक राज्यसभा सांसद और 27 नए चेहरों को शामिल किया गया है। साथ ही, पार्टी ने तीन मंत्रियों और आठ विधायकों का टिकट काटा है, जबकि नौ मौजूदा और चार पूर्व मंत्रियों को फिर से मौका दिया है।

BJP List: तीन विधायक और दो नेता बने उम्मीदवार

भाजपा ने जजपा से पार्टी में शामिल हुए तीन विधायकों और दो नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार को फिर से टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी और हाल ही में भाजपा से राज्यसभा सांसद चुनी गईं किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को भी टिकट मिला है। पार्टी ने दो बार हार चुके उम्मीदवारों को इस बार टिकट नहीं दिया है। लाडवा सीट से नायब सिंह सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है, हालांकि उनकी सीट बदल दी गई है। पूर्व में करनाल से विधायक चुने गए सैनी अब कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कालका से अंबाला की मेयर और पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्तिरानी शर्मा को भी टिकट मिला है।

पंचकूला से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जगाधरी से कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, लोहारू से मंत्री जेपी दलाल, बल्लभगढ़ से मंत्री मूलचंद शर्मा, हिसार से मंत्री कमल गुप्ता, अंबाला शहर से परिवहन मंत्री असीम गोयल, थानेसर से निकाय मंत्री सुभाष सुधा, पानीपत ग्रामीण से पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा, अंबाला कैंट से पूर्व मंत्री अनिल विज और कलायत से पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने इस बार पिहोवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह की जगह सरदार कमलजीत सिंह अजराना को, इंद्री से राम कुमार कश्यप को, इसराना से राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार को, सोनीपत से मेयर निखिल मदान को, टोहाना से पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को, रतिया से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को, नारनौंद से पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को, बादली से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को, अटेली से आरती राव को और फरीदाबाद से पूर्व मंत्री विपुल गोयल को उम्मीदवार बनाया है।

आठ महिलाओं को टिकट दिया गया

आठ विधायकों का टिकट काटा गया है जिनमें ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला, मंत्री विशंभर वाल्मीकि, खेल मंत्री संजय सिंह, दीपक मंगला, नरेंद्र गुप्ता, सुधीर सिंगला, सीताराम यादव, संदीप सिंह और लक्ष्मण नापा शामिल हैं। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को नलवा की जगह बरवाला और कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव को रेवाड़ी से टिकट दिया गया है। भाजपा ने अपनी सूची में आठ महिलाओं को भी जगह दी है, जिनमें अंबाला से शक्तिरानी शर्मा, मुलाना से संतोष सरवन, कलायत से कमलेश ढांडा, रतिया से सुनीता दुग्गल, तोशाम से श्रुति चौधरी, गढ़ी सांपला-किलोई से मंजू हुड्डा, कलानौर से रेनु डाबला और अटेली से आरती सिंह राव शामिल हैं।

भाजपा नेताओं के बेटे-बेटियों को भी टिकट

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव और सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को टिकट दिया है। इसके अलावा, भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, पूर्व मंत्री करतार भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे सुनीत सांगवान को भी टिकट दिया गया है। पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्तिरानी शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं। पार्टी ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सात नेताओं को भी टिकट दिया है, जिसमें जजपा के देवेंद्र बबली, हरियाणा जनचेतना पार्टी की शक्तिरानी शर्मा, जजपा के रामकुमार गौतम, संजय कबलाना, अनूप धानक, पवन खरखौदा और पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान शामिल हैं। कांग्रेस के निखिल मदान, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और इनेलो के श्याम सिंह राणा को भी मौका मिला है।

ये भी पढ़ें: क्या Alien का अस्तित्व है या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं? जानिए NASA की राय

भाजपा ने महम से भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा को टिकट दिया है, जबकि गोहाना से टिकट मांग रहे योगेश्वर दत्त और दादरी से तैयारी कर रही बबीता फोगाट को टिकट नहीं मिला है। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह को भी पार्टी ने बाहर रखा है।

भाजपा ने अपनी सूची में ओबीसी को प्राथमिकता दी है और सामान्य वर्ग के 40 उम्मीदवारों में 5 वैश्य समाज, 9 ब्राह्मण, 13 जाट, 2 बिश्नोई, 1 जट सिख, 8 पंजाबी, और 1 रोड़ जाति से हैं। ओबीसी वर्ग से 14 लोगों को टिकट मिला है, जिसमें 5 अहीर, 5 गुर्जर, 1 कांबोज, 1 कश्यप, 1 कुम्हार और 1 सैनी शामिल हैं। अनुसूचित जाति के 13 लोगों को भी टिकट मिला है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Navneet Kumar

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के हाथों में, 2027 के शिखर सम्मेलन पर नजर
political

SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के हाथों में, 2027 के शिखर सम्मेलन पर नजर

5 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

चेन्नई में मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई में मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

19 seconds पहले
ISRO ने निजीकरण की अटकलों को बताया गलत, कहा- संस्था की भूमिका कम नहीं होगी

ISRO ने निजीकरण की अटकलों को बताया गलत, कहा- संस्था की भूमिका कम नहीं होगी

6 minutes पहले
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

13 minutes पहले
गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं सॉफ्ट उकडीचे मोदक, आसान है रेसिपी

गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं सॉफ्ट उकडीचे मोदक, आसान है रेसिपी

18 minutes पहले
Jio का 3,599 रुपये वाला Anniversary Plan, सालभर मिलेंगे डेटा से लेकर AI तक कई फायदे

Jio का 3,599 रुपये वाला Anniversary Plan, सालभर मिलेंगे डेटा से लेकर AI तक कई फायदे

26 minutes पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India