भोपाल: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में पति-पत्नी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ मोमो खाने के लिए ठेले पर पहुंची थी। इसी दौरान उसका पति भी अपने दोस्त के साथ उसी जगह मोमो खाने पहुंच गया।
पति ने जब अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने क्या कहा?
मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं की है। फिलहाल मामला शांत है।
रीवा में भी सामने आया था ऐसा मामला
रीवा में भी पति-पत्नी से जुड़ा ऐसा ही मामला सामने आया था। एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ एक होटल में पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।
बताया गया कि महिला पढ़ाई के सिलसिले में रीवा में थी। इसी दौरान उसने अपने पति की गाड़ी देखी और उसका पीछा करते हुए एक निजी होटल तक पहुंच गई। होटल के कमरे में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर महिला भड़क गई और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
मामला इतना बढ़ गया कि होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में महिला अपने पति को पकड़कर थाने ले गई।
मध्य प्रदेश में ऐसे मामले पहले भी चर्चा में रहे
मध्य प्रदेश में पति-पत्नी और प्रेम संबंधों से जुड़े कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इनमें इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड भी काफी चर्चा में रहा था। मई 2025 में सामने आए इस मामले में राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप उनकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा समेत अन्य लोगों पर लगा था।
हालांकि, भोपाल के मौजूदा मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।
यह भी पढ़े- 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं आएगा नजर



