अमूल मस्ती दही की पैकिंग वायरल हुआ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अमूल मस्ती दही के दो पैकेट की पैकिंग में अंतर दिखाया है। शख्स के मुताबिक, एक पैकेट उसने दुकान से खरीदा था, जबकि दूसरा बारिश के कारण ऑनलाइन मंगाया था।
अमूल मस्ती दही के पैकेट पर क्या अंतर दिखा?
वीडियो में दोनों पैकेट की पैकिंग को करीब से दिखाया गया है। दावा किया गया कि ‘मस्ती’ लोगो में थोड़ा अंतर है। एक पैकेट में अक्षरों के बीच हल्की ग्रे लाइन दिखाई देती है, जबकि दूसरे पैकेट में यह लाइन नजर नहीं आती।
इसके अलावा ‘DAHI’ शब्द की जगह और रंग में भी थोड़ा अंतर बताया गया है।
अमूल दही ऑनलाइन प्रोडक्ट को लेकर उठे सवाल
वीडियो में दावा किया गया कि ऑनलाइन मंगाए गए पैकेट की पैकिंग अलग थी। वीडियो बनाने वाले शख्स ने लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सामान खरीदते समय सावधान रहने की सलाह दी।
हालांकि, सिर्फ पैकिंग में अंतर देखकर किसी प्रोडक्ट को नकली कहना सही नहीं है। वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
अमूल दही: लोगों से की गई पैकेजिंग जांचने की अपील
वीडियो के जरिए लोगों से ऑनलाइन सामान मिलने के बाद पैकेजिंग, सील, एक्सपायरी डेट और अन्य जानकारी ध्यान से जांचने की अपील की गई है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस वीडियो को देखकर अपने ऑनलाइन ऑर्डर की पैकिंग जांचने की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़े- बारिश में घर के आसपास क्यों आते हैं सांप? जानें कौन से सांप से रहें सावधान



