बिहार से दक्षिण भारत तक मौसम का असर
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और नॉर्थ ईस्ट के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई राज्यों में बारिश हो रही है, जबकि तापमान में कमी के कारण लोगों को सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने मंगलवार, 30 सितंबर को दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
राजधानी दिल्ली में तेज धूप और उमस के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज मौसम सुहावना रह सकता है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री रहने का अनुमान है।
यूपी में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भी कई जगह बारिश की संभावना जताई गई है। गोंडा, बहराइच, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, सीतापुर और कन्नौज में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
वहीं पश्चिमी यूपी के बरेली, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, रामपुर और मुरादाबाद में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है।
बिहार से दक्षिण भारत तक मौसम का असर
बिहार में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बुधवार को कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। वहीं 3 से 5 अक्टूबर के बीच आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी कई जगह बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
कैसा रहेगा प्रमुख शहरों में मौसम?
- दिल्ली: 27 से 33°C
- लखनऊ: 24 से 32°C
- मुंबई: 28 से 33°C
- कोलकाता: 26 से 33°C, आसमान धुंधला
- चेन्नई: 28 से 35°C
कुल मिलाकर उत्तर भारत में मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है, जबकि देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड



