Skip to content
Friday, 30 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में…
समाचार

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 11 से ज्यादा सड़कों पर रहेगा असर

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने खास तैयारी की है। 30 अक्टूबर को लोधी रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में उनका कॉन्सर्ट होने…

Priyanka Shaw 30 October 2026, 11:09 am
1 मिनट पढ़ें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 11 से ज्यादा सड़कों पर रहेगा असर
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने खास तैयारी की है। 30 अक्टूबर को लोधी रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में उनका कॉन्सर्ट होने वाला है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आसपास के इलाकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कॉन्सर्ट के कारण 11 से ज्यादा सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके चलते 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेंगे।

इस दौरान वाहन चालकों को JLN स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी जरूर लें और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

इन सड़कों पर रहेगा असर

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, arch बिशप मार्ग, चौथी एवेन्यू रोड, पांचवीं एवेन्यू रोड, CGO कॉम्प्लेक्स और JLN स्टेडियम के अंदरूनी रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा. इसके अलावा बारापुला फ्लाईओवर, INA से जंगपुरा मेट्रो स्टेशन तक का रास्ता, दयाल सिंह कॉलेज रोड और लोधी कॉलोनी की अंदरूनी सड़कों पर भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

  1. लोधी रोड से दयाल सिंह कॉलेज रोड की ओर जाने वाले वाहनों को सीधे जाने की अनुमति नहीं होगी. इन्हें लोधी फ्लाईओवर की ओर भेजा जाएगा. हालांकि, लोधी फ्लाईओवर रेड लाइट और ऑरोबिंदो मार्ग के बीच सीधा आवागमन जारी रहेगा.
  2. लाला लाजपत राय मार्ग से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की ओर जाने वाले वाहनों को स्टेडियम की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी. इन्हें लोधी फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  3. लाला लाजपत राय मार्ग पर स्थित सिप रोड से सोचना भवन की ओर जाने वाले वाहनों को भी लोधी फ्लाईओवर की तरफ भेजा जाएगा.
  4. भीष्म पितामह मार्ग से JLN स्टेडियम की रेड लाइट की ओर आने वाले वाहनों को स्टेडियम के गेट नंबर 1 और कोटला मुबारकपुर की तरफ जाने से रोका जाएगा. ऐसे वाहनों को मेहरचंद मार्केट और लोधी कॉलोनी की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  5. कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट से आने वाले वाहनों को स्टेडियम के गेट नंबर 3, 4, 5, 6 और 7 की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी. इन्हें चौथी एवेन्यू रोड से लोधी रोड और INA से अरबिंदो मार्ग की ओर भेजा जाएगा.
  6. लोधी कॉलोनी रोड से पांचवीं एवेन्यू रोड की तरफ आने वाले वाहनों को भीष्म पितामह मार्ग की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी. इन्हें लोधी रोड और चौथी एवेन्यू रोड से जौर बाग रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.

जरूरत पड़ने पर दो अतिरिक्त डायवर्जन भी

ट्रैफिक पुलिस ने जरूरत पड़ने पर दो अतिरिक्त डायवर्जन पॉइंट भी तय किए हैं. कोटला मुबारकपुर के भीष्म पितामह मार्ग स्थित रेड लाइट से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की तरफ जाने वाले वाहनों को वर्मा मार्ग से लाला लाजपत राय मार्ग और यू-टर्न लेकर रिंग रोड की तरफ भेजा जाएगा. वहीं, भीष्म पितामह मार्ग और लोधी रोड के टी-पॉइंट से स्टेडियम की तरफ जाने वाले वाहनों को आर्च बिशप मार्ग, लोधी फ्लाईओवर और मदरसा अरबिंदो मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

मेट्रो से पहुंचने की सलाह, पार्किंग की नहीं होगी सुविधा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को निजी गाड़ियों के बजाय मेट्रो से सफर करने की सलाह दी है. एडवाइजरी के मुताबिक, वायलेट और येलो लाइन पर मेट्रो सेवा पूरी तरह चालू रहेगी.

आज द‍िल्‍ली में द‍िलजीत दोसांझ का कॉन्‍सर्ट है.
  • – वायलेट लाइन से आने वाले लोग JLN स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं. यहां से स्टेडियम के गेट नंबर 13, 14 और 17 तक पैदल पहुंचा जा सकता है.
  • – येलो लाइन से आने वाले लोग INA मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं. यहां से गेट नंबर 3, 6 और 8 तक पहुंचने के लिए कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट तक कैब या ऑटो ले सकते हैं.

कैब और ऑटो के लिए तय किए गए तीन पॉइंट

कैब, ऑटो और अन्य गाड़ियों के लिए तीन पिकअप और ड्रॉप पॉइंट बनाए गए हैं. इनमें आर्च बिशप मार्ग, लाल मस्जिद-प्रगति विहार और कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट शामिल हैं.

  1. अलग-अलग इलाकों से आने वालों के लिए सुझाए रास्ते

    ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले लोगों के लिए भी रास्ते तय किए हैं. उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण दिल्ली से आने वाले लोग अरबिंदो मार्ग से लोधी रोड पहुंचकर arch बिशप मार्ग पर ड्रॉप हो सकते हैं. दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिल्ली से आने वाले लोग लाला लाजपत राय मार्ग से लाल मस्जिद-प्रगति विहार पहुंच सकते हैं. वहीं, नई दिल्ली, सेंट्रल, उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से आने वाले लोगों को आर्च बिशप मार्ग से लोधी रोड से पहले ड्रॉप होने की सलाह दी गई है.
  2. इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी प्राथमिकता

    ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि एंबुलेंस और मेडिकल इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी और उनके लिए रास्ता खुला रखा जाएगा. लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सड़क पर गाड़ी पार्क नहीं करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देश मानने की अपील की गई है. किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है. लोग ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन 1095 और इमरजेंसी के लिए 112 पर संपर्क कर सकते हैं.
यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दुनिया का अनोखा जीव! बूढ़ा होने के बाद फिर बन जाता है बच्चा, वैज्ञानिक भी हैरान
समाचार

दुनिया का अनोखा जीव! बूढ़ा होने के बाद फिर बन जाता है बच्चा, वैज्ञानिक भी हैरान

5 hours पहले
Uber ने ड्राइवरों के लिए लॉन्च किए कई नए फीचर्स, अब मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा और कमाई के नए मौके
समाचार

Uber ने ड्राइवरों के लिए लॉन्च किए कई नए फीचर्स, अब मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा और कमाई के नए मौके

6 hours पहले
दिवाली-छठ से पहले जानें गैस सिलेंडर के नए दाम, दिल्ली से पटना तक चेक करें घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत
समाचार

दिवाली-छठ से पहले जानें गैस सिलेंडर के नए दाम, दिल्ली से पटना तक चेक करें घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत

6 hours पहले
यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड
समाचार

यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

6 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दुनिया का अनोखा जीव! बूढ़ा होने के बाद फिर बन जाता है बच्चा, वैज्ञानिक भी हैरान

दुनिया का अनोखा जीव! बूढ़ा होने के बाद फिर बन जाता है बच्चा, वैज्ञानिक भी हैरान

5 hours पहले
Uber ने ड्राइवरों के लिए लॉन्च किए कई नए फीचर्स, अब मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा और कमाई के नए मौके

Uber ने ड्राइवरों के लिए लॉन्च किए कई नए फीचर्स, अब मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा और कमाई के नए मौके

6 hours पहले
दिवाली-छठ से पहले जानें गैस सिलेंडर के नए दाम, दिल्ली से पटना तक चेक करें घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत

दिवाली-छठ से पहले जानें गैस सिलेंडर के नए दाम, दिल्ली से पटना तक चेक करें घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत

6 hours पहले
यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

6 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

Karwa Chauth 2026: बिहार में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद? जानें पटना, गया और भागलपुर समेत सभी शहरों का समय

Karwa Chauth 2026: बिहार में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद? जानें पटना, गया और भागलपुर समेत सभी शहरों का समय

1 day पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India