Skip to content
Saturday, 7 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खेल / 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने…
खेल

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने बिहार टी20 टीम के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे कमान

भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को महज 15 साल की उम्र में बिहार की टी20 टीम का कप्तान बना दिया गया है। शुक्रवार (6 नवंबर) को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने…

Priyanka Shaw 7 November 2026, 1:40 am
1 मिनट पढ़ें
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने बिहार टी20 टीम के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे कमान
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को महज 15 साल की उम्र में बिहार की टी20 टीम का कप्तान बना दिया गया है। शुक्रवार (6 नवंबर) को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी 2026-27 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान किया। इस टीम की कप्तानी वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई है, जबकि सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है। बिहार की टीम अपने शुरुआती दो मुकाबलों में सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ खेलेगी। रेलवे के खिलाफ बिहार का मुकाबला 16 नवंबर को होगा।

17 खिलाड़ियों की टीम का हुआ ऐलान

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने शुरुआती दो मैचों के लिए 17 खिलाड़ियों की मुख्य टीम चुनी है। इसके अलावा 16 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है। वहीं, मंगल महौर और शाकिब हुसैन का टीम में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

बिहार क्रिकेट अध्यक्ष ने वैभव की तारीफ की

बिहार क्रिकेट के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाए जाने पर खुशी जताई है। IANS के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वैभव ने इतनी कम उम्र में अपनी शानदार प्रतिभा, आत्मविश्वास और समझदारी से सभी को प्रभावित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि कप्तानी मिलने से वैभव को एक खिलाड़ी के साथ-साथ लीडर के रूप में भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्हें उम्मीद है कि वैभव की कप्तानी में बिहार की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम

मुख्य टीम (शुरुआती दो मैच):

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उपकप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह।

फिटनेस के आधार पर चयन:

मंगल महौर और शाकिब हुसैन।

स्टैंडबाय खिलाड़ी:

बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार और प्रशांत श्रीवास्तव।

अब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। इतनी कम उम्र में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी टीम को टूर्नामेंट में कितनी सफलता दिला पाते हैं।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

विराट कोहली को माइकल वॉन ने बताया क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जन्मदिन पर दिग्गजों ने जमकर की तारीफ
खेल

विराट कोहली को माइकल वॉन ने बताया क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जन्मदिन पर दिग्गजों ने जमकर की तारीफ

2 days पहले
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश को मिली जगह
समाचार

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश को मिली जगह

4 weeks पहले
भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को 5-1 से हराया
खेल

भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को 5-1 से हराया

1 month पहले
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई
खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

1 month पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खेल

विराट कोहली को माइकल वॉन ने बताया क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जन्मदिन पर दिग्गजों ने जमकर की तारीफ

विराट कोहली को माइकल वॉन ने बताया क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जन्मदिन पर दिग्गजों ने जमकर की तारीफ

2 days पहले
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश को मिली जगह

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश को मिली जगह

4 weeks पहले
भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को 5-1 से हराया

भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को 5-1 से हराया

1 month पहले
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

1 month पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 64 मैचों में झटके 229 विकेट

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 64 मैचों में झटके 229 विकेट

2 hours पहले
Blinkit की एंबुलेंस सर्विस अब फ्री नहीं! नॉन-इमरजेंसी इस्तेमाल पर देने होंगे 2,500 रुपये

Blinkit की एंबुलेंस सर्विस अब फ्री नहीं! नॉन-इमरजेंसी इस्तेमाल पर देने होंगे 2,500 रुपये

2 hours पहले
रोज 9 घंटे सोकर महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये, 60 दिनों तक चली अनोखी प्रतियोगिता, जानिए पूरा मामला

रोज 9 घंटे सोकर महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये, 60 दिनों तक चली अनोखी प्रतियोगिता, जानिए पूरा मामला

17 hours पहले
UPI पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर! दिवाली के बाद बदल सकता है साउंडबॉक्स का नियम, दुकानदारों पर पड़ेगा असर

UPI पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर! दिवाली के बाद बदल सकता है साउंडबॉक्स का नियम, दुकानदारों पर पड़ेगा असर

17 hours पहले
धनतेरस पर आज बैंक खुले हैं या बंद? SBI, PNB और HDFC के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, जानें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

धनतेरस पर आज बैंक खुले हैं या बंद? SBI, PNB और HDFC के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, जानें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

17 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India