Skip to content
Tuesday, 17 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / आज दिया जाएगा डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य,…
समाचार

आज दिया जाएगा डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य, जानें संध्या अर्घ्य का महत्व और पूजा की तैयारी

लोक आस्था का महापर्व छठ अब अपने सबसे खास पड़ाव पर पहुंच गया है। छठ पूजा का तीसरा दिन कल यानी रविवार, 15 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन छठ व्रती…

Priyanka Shaw 15 November 2026, 1:44 am
1 मिनट पढ़ें
आज दिया जाएगा डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य, जानें संध्या अर्घ्य का महत्व और पूजा की तैयारी
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

लोक आस्था का महापर्व छठ अब अपने सबसे खास पड़ाव पर पहुंच गया है। छठ पूजा का तीसरा दिन कल यानी रविवार, 15 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन छठ व्रती 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखते हुए डूबते सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है।

छठ के तीसरे दिन का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाब और दूसरे जलाशयों के किनारे पहुंचते हैं। वहां छठी मैया की पूजा की जाती है और डूबते सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य दिया जाता है।

सूर्यास्त के समय घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत सुनाई देते हैं। श्रद्धालु दीप जलाकर पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा करते हैं। इस दिन व्रती परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

अर्घ्य का सटीक समय (15 और 16 नवंबर 2026):

संध्या अर्घ्य (15 नवंबर): कल सूर्यास्त के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. देश भर में सूर्यास्त का समय शाम 5:15 से 5:45 बजे के आसपास रहेगा.

उषा अर्घ्य (16 नवंबर): सोमवार की सुबह सूर्योदय के साथ (लगभग 6:30 से 6:55 बजे के बीच) उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा.

दउरा सजाने से लेकर अर्घ्य देने तक: संध्या अर्घ्य की पूरी विधि

दउरा सजाना: दोपहर के बाद घर पर ही बांस के दो सूप और बड़ी टोकरी (दउरा) में घर का बना शुद्ध ठेकुआ, कसार (चावल के लड्डू), मौसमी फल और पूजा की सभी सामग्री सजाई जाती है. इसे नए पीले या लाल सूती कपड़े से ढका जाता है.

घाट पर प्रस्थान: शाम होने से पहले घर के पुरुष सदस्य सिर पर दउरा रखकर नंगे पैर छठ घाट तक जाते हैं और महिलाएं छठी मैया के गीत गाते हुए पीछे चलती हैं.

वेदी पूजन और अर्घ्य: घाट पर मिट्टी की वेदी बनाकर कलश स्थापित करें और गन्ने का मंडप सजाएं. सूर्यास्त के समय व्रती कमर तक पानी में खड़े होकर हाथ में प्रसाद से भरा सूप लेते हैं. परिवार के सदस्य तांबे या पीतल के लोटे से सूप पर गाय का कच्चा दूध और जल अर्पित कर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं.

संध्या अर्घ्य की थाली में क्या-क्या रखें?

पूजा के लिए बांस के सूप, दउरा, डगरा, पानी वाला नारियल, केले का पूरा घौद, पत्तों सहित 5 या 7 गन्ने, डाभ नींबू, सेब, संतरा, शरीफा, नाशपाती, सिंघाड़ा, शकरकंद, सुथनी, कच्ची हल्दी और अदरक रखें. 

इसके अलावा तांबे का लोटा, गंगाजल, गाय का कच्चा दूध, 12 या 24 मिट्टी के दीये, घी/तेल, नाक तक लगाने वाला पीला सिंदूर, रोली, अक्षत, चंदन, पान-सुपारी, कलावा और गेंदे के फूल अनिवार्य हैं.

मन्नत पूरी होने पर कैसे भरी जाती है कोसी?

मंडप (छत्र) तैयार करना: संध्या अर्घ्य के बाद रात में घर के आंगन, छत या घाट पर साफ जगह को लीपकर चावल के आटे से रंगोली (अरिपन) बनाएं. इसके चारों ओर पत्तों सहित 5 या 7 साबुत गन्नों को खड़ा करके ऊपर से आपस में बांध दें.

पोटली बांधना: सवा मीटर नए पीले या लाल सूती कपड़े में थोड़े मौसमी फल, ठेकुआ, अदरक, कच्ची हल्दी और कुछ सिक्के रखकर पोटली बनाएं और इसे गन्ने के मंडप के ऊपरी हिस्से में बांध दें.

मिट्टी के हाथी की स्थापना: मंडप के ठीक बीच में एक मिट्टी का हाथी रखें (जिसकी पीठ पर कलश जुड़ा हो) और उस पर पीला/नारंगी सिंदूर लगाएं. कलश में फल, ठेकुआ, सुथनी, पान-सुपारी और सिक्का डालें.

दीपक जलाना: कलश के ऊपर और मिट्टी के हाथी के चारों तरफ घी या सरसों के तेल के 12 या 24 मिट्टी के दीये जलाकर रखें.

छठ गीत और अर्घ्य: कोसी के चारों ओर प्रसाद से भरे सूप और दउरा रखें. परिवार की महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाते हुए छठी मैया का ध्यान करें और मन्नत पूरी होने पर आभार व्यक्त करें.

अगले दिन घाट पर पूजन: 16 नवंबर की सुबह उषा अर्घ्य से पहले इस पूरी कोसी को घाट पर ले जाएं और नदी या तालाब के किनारे फिर से दीप जलाकर इसकी पूजा करें.

छठ पूजा और कोसी भरते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां:

1. शुद्धता और पवित्रता: छठ पूजा में साफ-सफाई का सबसे अधिक महत्व है. पूजा और कोसी की सामग्री को बिना हाथ धोए या जूठे हाथों से बिल्कुल न छुएं.

2. सात्विक भोजन: 16 नवंबर को सुबह व्रत का पारण होने तक घर के सभी सदस्यों को प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा और किसी भी तरह के तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए.

3. दीयों का ध्यान रखें: कोसी के दीयों में रात भर घी या तेल डालते रहें ताकि वे बुझें नहीं, और बच्चों व कपड़ों को जलते हुए दीयों से सुरक्षित दूरी पर रखें.

4. व्रती के आराम की व्यवस्था: व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास पर होते हैं, इसलिए घाट और कोसी पूजन स्थल पर उनके बैठने के लिए साफ आसन या चटाई जरूर बिछाएं.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दक्षिण अफ्रीका में खूनी वारदात! दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
समाचार

दक्षिण अफ्रीका में खूनी वारदात! दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

5 hours पहले
RBI की बड़ी कार्रवाई! एक साथ 63 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस रद्द, अब नहीं दे सकेंगी लोन
समाचार

RBI की बड़ी कार्रवाई! एक साथ 63 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस रद्द, अब नहीं दे सकेंगी लोन

5 hours पहले
दो बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने मनीला पहुंचे PM मोदी, 17 नवंबर को ट्रंप से होगी मुलाकात
समाचार

दो बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने मनीला पहुंचे PM मोदी, 17 नवंबर को ट्रंप से होगी मुलाकात

6 hours पहले
शादी के सीजन से पहले राहत! सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 3% से ज्यादा टूटी चांदी
समाचार

शादी के सीजन से पहले राहत! सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 3% से ज्यादा टूटी चांदी

6 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दक्षिण अफ्रीका में खूनी वारदात! दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

दक्षिण अफ्रीका में खूनी वारदात! दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

5 hours पहले
RBI की बड़ी कार्रवाई! एक साथ 63 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस रद्द, अब नहीं दे सकेंगी लोन

RBI की बड़ी कार्रवाई! एक साथ 63 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस रद्द, अब नहीं दे सकेंगी लोन

5 hours पहले
दो बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने मनीला पहुंचे PM मोदी, 17 नवंबर को ट्रंप से होगी मुलाकात

दो बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने मनीला पहुंचे PM मोदी, 17 नवंबर को ट्रंप से होगी मुलाकात

6 hours पहले
शादी के सीजन से पहले राहत! सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 3% से ज्यादा टूटी चांदी

शादी के सीजन से पहले राहत! सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 3% से ज्यादा टूटी चांदी

6 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

सोनिया गांधी ने लॉन्च की आत्मकथा ‘Belonging’, बताया- इंदिरा गांधी से लगता था डर, राजीव गांधी को खोने का था डर

EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India