Skip to content
Tuesday, 17 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / शादी के सीजन से पहले राहत! सोना-चांदी की…
समाचार

शादी के सीजन से पहले राहत! सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 3% से ज्यादा टूटी चांदी

शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट आई…

Priyanka Shaw 17 November 2026, 12:01 am
1 मिनट पढ़ें
शादी के सीजन से पहले राहत! सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 3% से ज्यादा टूटी चांदी
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट आई है। आज यानी 16 नवंबर 2026 को घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम कम हुए हैं।

सबसे ज्यादा गिरावट चांदी की कीमत में देखने को मिली है। चांदी का भाव 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। वहीं, सोने की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है। शादी का सीजन नजदीक होने के कारण लोग सोने-चांदी के नए भाव पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में कीमतों में आई इस गिरावट से गहने खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिल सकती है।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार की शुरुआत में सोने की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सुबह करीब 9:13 बजे सोने का वायदा भाव 0.81% गिरकर 1,36,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी का वायदा भाव करीब 3.16% गिरकर 1,71,680 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है.

अलग- अलग शहरों में क्या है भाव?
सोना और चांदी के दाम हर शहर के हिसाब से तय किए जाते हैं. MCX पर जो दाम होते हैं, उस पर राज्यके हिसाब से वैट टैक्स लगता है, जिसके बाद दाम बदल जाते हैं. ऐसे में 16 नवंबर को दामों में गिरावट के बाद प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतें कितनी हो गईं, आइये बताते हैं:

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)चांदी (1 किलो)
दिल्ली1,35,910 रुपये1,24,584 रुपये1,71,070 रुपये
मुंबई1,36,140 रुपये1,24,795 रुपये1,71,370 रुपये
कोलकाता1,36,020 रुपये1,24,685 रुपये1,71,130 रुपये
बेंगलुरु1,36,300 रुपये1,24,942 रुपये1,71,490 रुपये
चेन्नई1,36,590 रुपये1,25,208 रुपये1,71,860 रुपये
हैदराबाद1,36,410 रुपये1,25,043 रुपये1,71,630 रुपये

क्यों सस्ता हुआ सोना-चांदी?
सोने और चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय हालात का असर पड़ रहा है. मिडिल ईस्ट में शांति समझौते की उम्मीद कमजोर होने से महंगाई बढ़ने की आशंका है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बाजार पर दबाव बना हुआ है. निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख के बयान का इंतजार कर रहे हैं. इससे उन्हें अमेरिका में ब्याज दरों की आगे की दिशा का संकेत मिल सकता है. पिछले हफ्ते भी सोने की कीमत में करीब 4.5% की गिरावट आई थी.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दक्षिण अफ्रीका में खूनी वारदात! दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
समाचार

दक्षिण अफ्रीका में खूनी वारदात! दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

5 hours पहले
RBI की बड़ी कार्रवाई! एक साथ 63 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस रद्द, अब नहीं दे सकेंगी लोन
समाचार

RBI की बड़ी कार्रवाई! एक साथ 63 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस रद्द, अब नहीं दे सकेंगी लोन

5 hours पहले
दो बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने मनीला पहुंचे PM मोदी, 17 नवंबर को ट्रंप से होगी मुलाकात
समाचार

दो बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने मनीला पहुंचे PM मोदी, 17 नवंबर को ट्रंप से होगी मुलाकात

6 hours पहले
ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा खुलासा, बोले- गर्व का पल
समाचार

ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा खुलासा, बोले- गर्व का पल

2 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दक्षिण अफ्रीका में खूनी वारदात! दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

दक्षिण अफ्रीका में खूनी वारदात! दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

5 hours पहले
RBI की बड़ी कार्रवाई! एक साथ 63 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस रद्द, अब नहीं दे सकेंगी लोन

RBI की बड़ी कार्रवाई! एक साथ 63 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस रद्द, अब नहीं दे सकेंगी लोन

5 hours पहले
दो बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने मनीला पहुंचे PM मोदी, 17 नवंबर को ट्रंप से होगी मुलाकात

दो बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने मनीला पहुंचे PM मोदी, 17 नवंबर को ट्रंप से होगी मुलाकात

6 hours पहले
ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा खुलासा, बोले- गर्व का पल

ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा खुलासा, बोले- गर्व का पल

2 days पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दक्षिण अफ्रीका में खूनी वारदात! दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

दक्षिण अफ्रीका में खूनी वारदात! दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

5 hours पहले
RBI की बड़ी कार्रवाई! एक साथ 63 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस रद्द, अब नहीं दे सकेंगी लोन

RBI की बड़ी कार्रवाई! एक साथ 63 फाइनेंस कंपनियों के लाइसेंस रद्द, अब नहीं दे सकेंगी लोन

5 hours पहले
सोनिया गांधी ने लॉन्च की आत्मकथा ‘Belonging’, बताया- इंदिरा गांधी से लगता था डर, राजीव गांधी को खोने का था डर

सोनिया गांधी ने लॉन्च की आत्मकथा ‘Belonging’, बताया- इंदिरा गांधी से लगता था डर, राजीव गांधी को खोने का था डर

6 hours पहले
दो बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने मनीला पहुंचे PM मोदी, 17 नवंबर को ट्रंप से होगी मुलाकात

दो बड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने मनीला पहुंचे PM मोदी, 17 नवंबर को ट्रंप से होगी मुलाकात

6 hours पहले
ICICI बैंक के NRI ग्राहकों को झटका! 1 दिसंबर से बढ़ेंगे कैश ट्रांजैक्शन और ECS फेल होने के चार्ज

ICICI बैंक के NRI ग्राहकों को झटका! 1 दिसंबर से बढ़ेंगे कैश ट्रांजैक्शन और ECS फेल होने के चार्ज

6 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India