Mon. Jul 20th, 2026

बहुत से युवाओं का सपना होता है कि वे पायलट बनकर आसमान में उड़ान भरें। लेकिन करियर चुनते समय अक्सर सवाल उठता है कि एयरफोर्स पायलट बनना बेहतर है या कमर्शियल पायलट।

दोनों ही पेशे सम्मानजनक और जिम्मेदारी से जुड़े हैं, लेकिन इनकी सैलरी, सुविधाएं, करियर ग्रोथ और कमाई का तरीका अलग-अलग होता है। भारतीय वायुसेना के पायलट देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, जबकि कमर्शियल पायलट यात्रियों और माल ढोने वाले विमानों का संचालन करते हैं।

ऐसे में अगर आप भी पायलट बनने का सपना देख रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि एयरफोर्स पायलट और कमर्शियल पायलट में किसकी सैलरी ज्यादा होती है और किसमें कमाई के बेहतर अवसर मिलते हैं।

पायलट को कितनी मिलती है सैलरी?

एयरलाइन में शामिल होने के बाद पायलट पहले ट्रेनिंग से गुजरते हैं. इस दौरान उन्हें आमतौर पर 63 हजार से 65 हजार रुपये प्रति माह तक मिलते हैं. इसके बाद जब जूनियर फर्स्ट ऑफिसर बनते हैं तो उनकी मासिक सैलरी लगभग 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है.

लाइन ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पायलट फर्स्ट ऑफिसर बन जाते हैं. इस स्तर पर उनकी कमाई आमतौर पर 2 लाख से 3 लाख रुपये प्रति माह या उससे ज्यादा हो सकती है. वहीं करीब 1000 फ्लाइंग ऑवर पूरे करने के बाद कई एयरलाइंस सैलरी में बढ़ोतरी करती हैं. इस समय एक्सपीरियंस फर्स्ट ऑफिसर की कमाई 2.5 लाख से 4 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है. इसके बाद सीनियर फर्स्ट ऑफिसर बनने पर सैलरी लगभग 4 लाख से 6 लाख रुपये प्रति माह तक हो सकती है.

भारतीय वायुसेना में पायलट की कमाई केवल बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं होती है. उन्हें पद, एक्सपीरियंस और जिम्मेदारियों के आधार पर अलग-अलग भत्ते भी मिलते हैं. करियर की शुरुआत में सैलरी कम होती है, लेकिन एक्सपीरियंस बढ़ने के साथ इसमें लगातार बढ़ोतरी होती रहती है. इसके अलावा कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं.

कमर्शियल पायलट को कितनी मिलती है सैलरी?

कमर्शियल पायलट के करियर का सबसे बड़ा कैप्टन बनना माना जाता है. कैप्टन विमान, यात्रियों और पूरी उड़ान की जिम्मेदारी संभालते हैं. भारत में कई कैप्टन की सैलरी 6 लाख से 12 लाख रुपये प्रति माह या इससे भी ज्यादा हो सकती है. यह सैलरी एयरलाइन, विमान के प्रकार और एक्सपीरियंस पर निर्भर करती है. कुछ एयरलाइंस में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भरने वाले एक्सपीरियंस कैप्टन 8 लाख से 15 लाख रुपये प्रति माह या उससे ज्यादा भी कमा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *