Skip to content
Sunday, 6 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / मेट्रो स्टेशन बंद करने पर भड़के अरविंद केजरीवाल,…
समाचार

मेट्रो स्टेशन बंद करने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- मेट्रो स्टेशन बंद करना गलत है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने पर सरकार की आलोचना की।…

Priyanka Shaw 22 July 2026, 6:52 pm
1 मिनट पढ़ें
मेट्रो स्टेशन बंद करने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- मेट्रो स्टेशन बंद करना गलत है
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने पर सरकार की आलोचना की। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद करना सही फैसला नहीं है। उनका कहना था कि इससे प्रदर्शन नहीं रुकेगा।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार जितना छात्रों और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश करेगी, आंदोलन उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अगर सभी मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए जाएं, तो युवा पैदल चलकर भी प्रदर्शन में पहुंच जाएंगे। उन्होंने सरकार से अपील की कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के बजाय उनकी मांगों और समस्याओं को सुना जाए।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों को पूरा करने के बजाय उनके आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, “इन युवा प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश न करें. वे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का रास्ता निकाल ही लेंगे.”

बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बुधवार सुबह सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए. ये कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन जारी है.

कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस आंदोलन का समर्थन करती है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी इसमें शामिल होने की अपील की.

उन्होंने कहा, “सभी को इसमें शामिल होना चाहिए. हम आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर गए थे. हम सरकार को बताना चाहते हैं कि प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं और परीक्षा प्रणाली विफल हो रही है.”

केजरीवाल ने कहा, “शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे सकते? मंत्रियों को तो हमेशा बदला जाता है. शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और परीक्षा प्रणाली को दुरुस्त किया जाना चाहिए. हम इस आंदोलन का पूरी तरह से समर्थन करते हैं.”

इसके साथ ही उन्होंने निहत्थे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज सरकार द्वारा किए गए आतंकवाद के समान है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी
समाचार

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

11 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

11 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

12 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

12 hours पहले
PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

12 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India