Wed. Jul 15th, 2026

बलूचिस्तान को लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के नाम से बलूचिस्तान ने खुद को पाकिस्तान से अलग एक स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है।

वायरल बयान में कहा गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने करीब 85% इलाके पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। साथ ही नए देश का झंडा, राष्ट्रगान, नई करेंसी और नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने का भी दावा किया गया है।

बयान में यह भी कहा गया है कि नई सरकार के पास खनिज संसाधनों, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों का पूरा नियंत्रण है। इसके अलावा दावा किया गया है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस्तीफा देकर बलूचिस्तान का समर्थन किया है।

हालांकि, इन सभी दावों की अभी तक किसी स्वतंत्र या आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान सरकार या किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था ने भी इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

बलूचिस्तान आसिम मुनीर-शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी भी की

बलूचिस्तान में लंबे समय से तनाव चल रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुआ. बलूचिस्तान के लोगों ने आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी भी की. अब बलूचिस्तान के खुद के आजाद घोषित करने के बाद पाक का सिरदर्द और ज्यादा बढ़ गया है.

अहम बात यह भी है कि वायरल लेटर के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके साथ ही अभी तक किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था या मान्यता प्राप्त सरकार ने बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा नहीं की है. 

मिली जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान में पिछले कुछ महीन में हिंसा बढ़ी है. यहां जातीय बलूच विद्रोही और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं. पांच जुलाई से अब तक 109 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें 71 आतंकवादी ऑपरेशन शाबान के दौरान मारे गए. यह अभियान पाकिस्तान सेना, फ्रंटियर कोर (एफसी) और बलूचिस्तान पुलिस ने मिलकर चलाया था. हालांकि अब स्थिति और ज्यादा बदल गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *