Mon. Jul 20th, 2026

पटना: बिहार सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति, 2026 लागू होने के बाद अब नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी दी जाएगी।

परिवहन विभाग ने बताया कि इसके लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक खास लिंक जारी किया गया है। पात्र लोग इस लिंक के जरिए ऑनलाइन सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विभाग के अनुसार, यह सब्सिडी केवल उन इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी, जिन्हें 15 मई 2026 या उसके बाद खरीदा गया है।

बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक वाहन स्वामियों को विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने जिले का नाम, वाहन का पंजीकरण संख्या (आरसी), इंजन नंबर, चेसिस नंबर, खरीद की तिथि, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाते का विवरण तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दर्ज करनी होगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण-अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के तहत दोपहिया, तीनपहिया (वाणिज्यिक) तथा चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहन राशि स्वीकृत और जारी की जा सकेगी। सरकार की इस योजना से वैसे नागरिकों को सर्वाधिक फायदा होगा जो पेट्रोल बाइक के मुकाबले ईवी वाहनों को प्राथमिकता देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *