नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है। इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित BRICS बिजनेस फोरम 2026 के दौरान कई महिला बिजनेस लीडर्स पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आईं। पीएम मोदी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
महिला ने पीएम मोदी से पूछा- क्या मैं आपके साथ फोटो ले सकती हूं?
वीडियो में एक बुर्का पहने महिला पीएम मोदी से पूछती है कि क्या वह उनके साथ फोटो ले सकती हैं। इस पर पीएम मोदी मुस्कुराते हुए कहते हैं, “यस, ऑफ कोर्स”, यानी हां, बिल्कुल।
इसके बाद पीएम मोदी उस महिला के साथ फोटो खिंचवाते हैं। इसी दौरान पीछे खड़ी कुछ अन्य महिलाएं भी पीएम मोदी से फोटो के लिए अनुरोध करती नजर आती हैं।
पुतिन और पेजेश्कियान भी रहे मौजूद
वीडियो में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी पीएम मोदी के सामने खड़े दिखाई देते हैं। पीएम मोदी उनसे कुछ बात करने के बाद महिलाओं के अनुरोध पर उनके साथ फोटो खिंचवाने चले जाते हैं।
वहीं, राष्ट्रपति पुतिन मुस्कुराते हुए अन्य नेताओं के साथ आगे बढ़ जाते हैं। इस दौरान फोटो खींच रहे एक व्यक्ति ने महिलाओं से कहा कि वे सभी काफी लकी हैं।
12 और 13 सितंबर को होगा BRICS सम्मेलन
भारत में 12 और 13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भारत पहुंच चुके हैं।
वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी शनिवार को भारत पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े- दुनिया में सबसे साफ पानी कहां मिलता है? जानें कौन देश है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग



