नई दिल्ली: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी है। इसी बीच पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि उनका WhatsApp अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है।
सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उनका WhatsApp अकाउंट अचानक ब्लॉक हो गया। उन्होंने WhatsApp से पूछा कि उनका अकाउंट क्यों ब्लॉक किया गया और यह कार्रवाई किसके कहने पर की गई।
सौरव दास का यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब CJP दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रही है। फिलहाल WhatsApp की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सौरव दास ने लिखा, “मेरा व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है! क्या @WhatsApp मुझे बता सकता है कि ऐसा क्यों किया गया और किसके इशारे पर किया गया?” सौरव दास का व्हॉट्सएप ऐसे समय में ब्लॉक हुआ है जब CJP भारत की शिक्षा व्यवस्था और NEET से जुड़ा आंदोलन कर रही है, जो कि खूब चर्चा में है. इस आंदोलन में कई बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं. यहां तक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे जैसे बड़े नेता भी छात्रों के साथ खड़े हैं. इस आंदोलन के जरिए CJP शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
व्हाट्सएप की तरफ से इसपर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. सौरव दास के पोस्ट से ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनका अकांउट अस्थायी रूप से ब्लॉक किया गया है या फिर स्थायी रूप से ब्लॉक किया गया है.
बता दें कि व्हाट्सएप के नियम के अनुसार, अकाउंट पर कार्रवाई तभी होती है जब संबंधित अकाउंट द्वारा स्पैम गतिविधियां हो या बड़ी संख्या में यूजर रिपोर्ट हो या अनधिकृत व्हाट्सएप ऐप के इस्तेमाल किया जा रहा हो या फिर कोई संदिग्ध गतिविधि या सेवा शर्तों का उल्लंघन किया गया हो.
