सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक होटल के बाहर लगातार दो धमाके हुए हैं। इसी होटल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ठहरे हुए हैं, जो सीरिया के राष्ट्रपति अल शरा के निमंत्रण पर दौरे पर पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक, धमाकों में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में सीरिया के पर्यटन मंत्री भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जिस जगह चरमपंथियों ने धमाका किया, वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. मरने वाले अधिकांश पुलिसकर्मी हैं, जो मैक्रों की सुरक्षा में लगे हुए थे.
अल अरबिया के मुताबिक जिस वक्त मैक्रों होटल से निकलकर अल शरा से मुलाकात करने जा रहे थे, उसी वक्त होटल के बाहर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई. मैक्रों के साथ मौजूद मीडियाकर्मियों ने यह खबर ब्रेक की है.
आपको बता दें कि मैक्रों के होटल के बाहर जो धमाका हुआ है, वो एक कार के जरिए किया गया है. लाल रंग की कार को पहले होटल के बाहर लगाया गया, उसके बाद उसमें धमाका किया गया. फ्रांस के राष्ट्रपति भवन ने अभी इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि धमाके के तुरंत बाद मैक्रों ने अल शरा से मुलाकात की.
वहीं सीरिया पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. अल शरा की सरकार में मैक्रों पहले यूरोपीय संघ के नेता हैं, जो सीरिया पहुंचे हैं. मैक्रों 2 दिवसीय दौरे पर दमिश्क आए थे. दौरे का यह आखिरी दिन था.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह धमाका दमिश्क के काफी पॉश इलाके में हुए हैं. एक साथ 2 धमाके की आवाज दमिश्क में सुनी गई है.
आपको बता दें कि सीरिया में बशर अल असद के जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अल शरा सरकार के कंट्रोल में नहीं है.
