Skip to content
Monday, 24 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / दिल्ली में स्वच्छता पर सवाल! बदहाल पब्लिक टॉयलेट्स,…
खबर ज़रा हटके

दिल्ली में स्वच्छता पर सवाल! बदहाल पब्लिक टॉयलेट्स, 5 साल में सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन

दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर पेशाब और थूकने पर सख्त नियम होने के बावजूद उनका पालन कमजोर पड़ गया है। पिछले पांच वर्षों में नगर निगम के कई जोन में ऐसे मामलों…

Priyanka Shaw 6 July 2026, 11:39 pm
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली में स्वच्छता पर सवाल! बदहाल पब्लिक टॉयलेट्स, 5 साल में सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर पेशाब और थूकने पर सख्त नियम होने के बावजूद उनका पालन कमजोर पड़ गया है। पिछले पांच वर्षों में नगर निगम के कई जोन में ऐसे मामलों में एक भी चालान नहीं काटा गया। वहीं, शहर के कई सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति और गंदगी स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

नगर निगम के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, बीते पांच वर्षों में सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब और थूकने के मामलों में कार्रवाई केवल शाहदरा नॉर्थ जोन में दर्ज की गई. यहां सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने के 224 और थूकने के 156 चालान काटे गए. इसके विपरीत सेंट्रल, करोल बाग, सिविल लाइंस, साउथ, वेस्ट, केशव पुरम, नरेला, रोहिणी और नजफगढ़ समेत अन्य सभी एमसीडी जोन में इस अवधि के दौरान ऐसे किसी भी मामले में चालान जारी नहीं हुआ.

एनडीएमसी क्षेत्र में हजारों चालान, लाखों रुपये का जुर्माना

एमसीडी की तुलना में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) का रिकॉर्ड अलग तस्वीर पेश करता है. वर्ष 2020-21 से 2026-27 के बीच एनडीएमसी ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से जुड़े 11,534 चालान जारी किए. इन मामलों में कुल 5.76 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 8,770 चालानों के जरिए 4.38 लाख रुपये की वसूली भी की गई.

आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में सबसे अधिक 4,859 चालान जारी हुए. इसके बाद 2023-24 में 3,000, 2024-25 में 2,130, 2025-26 में 920 और वर्ष 2026 में अब तक 155 चालान दर्ज किए गए.

एनडीएमसी और एमसीडी के जुर्माने की रकम में अंतर

एनडीएमसी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर पेशाब या शौच करने पर 500 रुपये और थूकने पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है. वहीं एमसीडी क्षेत्र में नियम अलग हैं. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के तहत ऐसे मामलों में 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, जबकि दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 के तहत सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने पर महज 50 रुपये का प्रावधान है. प्रस्तावित संशोधन विधेयक में इस राशि को बढ़ाकर 500 रुपये करने की बात कही गई है.

प्रमुख स्थानों पर बंद पाए गए शौचालय

निरीक्षण के दौरान एनडीएमसी क्षेत्र के अधिकांश सार्वजनिक शौचालय साफ-सुथरे और व्यवस्थित मिले, लेकिन कुछ प्रमुख स्थानों पर स्थित शौचालय बंद पाए गए. वहीं एमसीडी के अधीन कई शौचालयों की स्थिति बेहद खराब नजर आई. सिविक सेंटर के पीछे स्थित सार्वजनिक यूरिनल (मूत्रालय) जर्जर अवस्था में मिला. भवन में दरारें, टूटी छत, जंग लगी सरिया, गंदगी से भरे फर्श और खराब दरवाजे जैसी समस्याएं दिखाई दीं. पास स्थित पुरुष शौचालय भी बंद मिला, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी.

वहीं लाजपत नगर बाजार, सुप्रीम कोर्ट संग्रहालय और फ्लाईओवर के पास कई महिला शौचालय बंद मिले. कुछ स्थानों पर दिव्यांगजनों के लिए बनाई गई सुविधाएं भी ताले में बंद थीं. डिफेंस कॉलोनी के एक सार्वजनिक शौचालय में पुरुषों का शौचालय खुला था, लेकिन महिला शौचालय बंद मिला. वहां मौजूद कर्मचारियों ने महिलाओं को पास के पेट्रोल पंप का शौचालय इस्तेमाल करने की सलाह दी.

कालकाजी मार्केट में महिलाओं के शौचालय के भीतर एक पुरुष मौजूद मिला, जबकि वहां कोई सुरक्षा कर्मी या कर्मचारी नहीं था. इस तरह की घटनाओं ने सार्वजनिक सुविधाओं की सुरक्षा और निगरानी पर भी सवाल खड़े किए हैं.

बदहाल अवस्था में मिला राजधानी का शौचालय

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय से निकलने वाला गंदा पानी सड़क तक बहता मिला, जिससे आसपास दुर्गंध और अस्वच्छ माहौल बना हुआ था.

एनडीएमसी के एक अधिकारी के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब या थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान नहीं होता क्योंकि कई लोग विरोध करने लगते हैं और कई बार कर्मचारी आक्रामक व्यवहार का भी सामना करते हैं. अधिकारी का दावा है कि एनडीएमसी क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक सार्वजनिक शौचालय साफ, व्यवस्थित और निशुल्क उपलब्ध हैं तथा केवल कुछ सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद रहती हैं.

वहीं एमसीडी के एक अधिकारी का कहना है कि नियम तोड़ने वालों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की होती है जो दिल्ली के स्थायी निवासी नहीं होते. इनमें ट्रक चालक, परिवहन कर्मी और थोक बाजारों में आने वाले बाहरी लोग शामिल हैं. पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने के कारण कई मामलों में कानूनी कार्रवाई और जुर्माने की वसूली मुश्किल हो जाती है.

‘सार्वजनिक शौचालयों की हालत चिंताजनक’

नवादा मेट्रो स्टेशन के पास मोहन गार्डन निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पहले मेट्रो स्टेशन के नीचे शौचालय बनी हुई थी जिसकी सफाई न के बराबर होती थी. शौचालय से लगातार पेशाब का पानी बाहर बहता रहता था और आसपास इतनी बदबू होती है कि वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है.

खरीदारी करने आए लोगो के साथ आयीं महिला यात्रियों का कहना है कि जब वो अपने परिजन के साथ आते हैं तो फ्रेस होने के लिए सार्वजनिक शौचालयों के बजाय किसी रेस्तरां की सुविधा का उपयोग करना बेहतर समझते हैं, क्योंकि शहर के अधिकांश सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति भरोसेमंद नहीं होती है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

डेंगू में बकरी का दूध पीने से बढ़ती हैं प्लेटलेट्स? जानें डॉक्टर क्या कहते हैं
खबर ज़रा हटके

डेंगू में बकरी का दूध पीने से बढ़ती हैं प्लेटलेट्स? जानें डॉक्टर क्या कहते हैं

3 days पहले
लता Bhagwan Kare: 65 साल की उम्र में नंगे पैर दौड़कर बचाई पति की जान, हौसले की मिसाल बनीं ‘रनिंग वाली दादी’
खबर ज़रा हटके

लता Bhagwan Kare: 65 साल की उम्र में नंगे पैर दौड़कर बचाई पति की जान, हौसले की मिसाल बनीं ‘रनिंग वाली दादी’

2 weeks पहले
अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने रचा इतिहास, HAPIDA SKYNEX की फ्लाइंग कार ने भरी पहली उड़ान
खबर ज़रा हटके

अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने रचा इतिहास, HAPIDA SKYNEX की फ्लाइंग कार ने भरी पहली उड़ान

2 weeks पहले
सुबह-सुबह की 10 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में क्या हुआ, पढ़ें आज की ताजा खबरें
खबर ज़रा हटके

सुबह-सुबह की 10 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में क्या हुआ, पढ़ें आज की ताजा खबरें

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

डेंगू में बकरी का दूध पीने से बढ़ती हैं प्लेटलेट्स? जानें डॉक्टर क्या कहते हैं

डेंगू में बकरी का दूध पीने से बढ़ती हैं प्लेटलेट्स? जानें डॉक्टर क्या कहते हैं

3 days पहले
लता Bhagwan Kare: 65 साल की उम्र में नंगे पैर दौड़कर बचाई पति की जान, हौसले की मिसाल बनीं ‘रनिंग वाली दादी’

लता Bhagwan Kare: 65 साल की उम्र में नंगे पैर दौड़कर बचाई पति की जान, हौसले की मिसाल बनीं ‘रनिंग वाली दादी’

2 weeks पहले
अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने रचा इतिहास, HAPIDA SKYNEX की फ्लाइंग कार ने भरी पहली उड़ान

अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने रचा इतिहास, HAPIDA SKYNEX की फ्लाइंग कार ने भरी पहली उड़ान

2 weeks पहले
सुबह-सुबह की 10 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में क्या हुआ, पढ़ें आज की ताजा खबरें

सुबह-सुबह की 10 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में क्या हुआ, पढ़ें आज की ताजा खबरें

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

13 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

13 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

13 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

14 hours पहले
होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

14 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India