Wed. Jul 22nd, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलजीत ने लिखा कि “आज जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ। छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। मैं प्रशासन से अपील करता हूं कि छात्रों की मांगों को सुना जाए। जनता की आवाज ईश्वर की आवाज होती है।”

बता दें कि दिलजीत ने यह भी कहा कि उन्हें पहले भी कई बार ‘एंटी-नेशनलिस्ट’ (देशद्रोही) कहा गया है और अब भी ऐसा कहा जाएगा। उन्होंने किसान आंदोलन के बाद अपने खिलाफ हुए विरोध और कानूनी परेशानियों का भी जिक्र किया। इससे पहले दिलजीत इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते रहे थे और उन्होंने कहा था कि वह एक कलाकार हैं, नेता नहीं।जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन, छात्रों के साथ हुई धक्का-मुक्की, आंसू गैस और लाठीचार्ज के बीच दिलजीत का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में जानिए उन्होंने क्या कहा और क्यों उनका बयान सुर्खियों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *