Skip to content
Monday, 7 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / DU SOL Admission 2026: यूजी-पीजी दाखिले शुरू, अब…
समाचार

DU SOL Admission 2026: यूजी-पीजी दाखिले शुरू, अब WhatsApp पर मिलेगी एडमिशन से जुड़ी हर अपडेट

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 14 जुलाई रात 11 बजे…

Priyanka Shaw 15 July 2026, 12:40 am
1 मिनट पढ़ें
DU SOL Admission 2026: यूजी-पीजी दाखिले शुरू, अब WhatsApp पर मिलेगी एडमिशन से जुड़ी हर अपडेट
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 14 जुलाई रात 11 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमबीए (हेल्थकेयर) और बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स शुरू

इस बार एसओएल ने दो नए कोर्स भी शुरू किए हैं। इनमें एमबीए (हेल्थकेयर) और बीएससी कंप्यूटर साइंस शामिल हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस आफ ओपन लर्निंग (सीओएल) की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि बदलती रोजगार आवश्यकताओं और विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए इन दोनों नए पाठ्यक्रमों को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को ओपन और डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से रोजगारोन्मुखी शिक्षा का नया विकल्प मिलेगा।

इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल बनाने के लिए एडमिशन पोर्टल में वाट्सएप एपीआइ को जोड़ा गया है। इसके तहत अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वाट्सएप के माध्यम से ओटीपी और प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण अपडेट भी प्राप्त होंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगी।

प्रवेश प्रक्रिया 17 जून से ही जारी है

प्रो. मागो ने बताया कि एसओएल के चार व्यावसायिक पाठ्यक्रम एमबीए, मास्टर आफ लाइब्रेरी साइंस (एम. लिब. एससी.), बैचलर आफ लाइब्रेरी साइंस (बी.लिब.एससी.) और पीजीडीएडीएलएम में प्रवेश प्रक्रिया 17 जून से ही जारी है।

इसके अलावा, कैंपस आफ ओपन लर्निंग के ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (ओएलडीसी) में संचालित विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन खुले हैं। अभ्यर्थी जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटैलियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई भाषाओं के एक वर्षीय डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। ये पाठ्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के जर्मनिक एंड रोमांस स्टडीज तथा ईस्ट एशियन स्टडीज विभाग के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं।

विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों को आनलाइन माध्यम में उपलब्ध

प्रो. मागो ने बताया कि जल्द ही इन विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों को आनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे देशभर के विद्यार्थी इनका लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी
समाचार

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

चेन्नई में मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई में मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

8 hours पहले
ISRO ने निजीकरण की अटकलों को बताया गलत, कहा- संस्था की भूमिका कम नहीं होगी

ISRO ने निजीकरण की अटकलों को बताया गलत, कहा- संस्था की भूमिका कम नहीं होगी

8 hours पहले
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

8 hours पहले
गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं सॉफ्ट उकडीचे मोदक, आसान है रेसिपी

गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं सॉफ्ट उकडीचे मोदक, आसान है रेसिपी

8 hours पहले
Jio का 3,599 रुपये वाला Anniversary Plan, सालभर मिलेंगे डेटा से लेकर AI तक कई फायदे

Jio का 3,599 रुपये वाला Anniversary Plan, सालभर मिलेंगे डेटा से लेकर AI तक कई फायदे

8 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India