Skip to content
Sunday, 6 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / ED ने PFI मामले में की कार्रवाई, कुर्क…
खबर ज़रा हटके

ED ने PFI मामले में की कार्रवाई, कुर्क की 2.53 करोड़ रुपये की संपत्ति; कई विला भी हैं शामिल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और अन्य मामले में 2.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी के अनुसार कुर्क की…

nav24news.com 5 August 2023, 12:01 pm
1 मिनट पढ़ें
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और अन्य मामले में 2.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी के अनुसार कुर्क की गई संपत्तियों में 338.03 वर्ग मीटर के चार बिना बिके विला भी शामिल हैं और मुन्नार विला विस्टा परियोजना से 6.75 एकड़ खाली भूमि भी शामिल की गई है।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और अन्य मामले में 2.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां जब्त की हैं।

ईडी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में 338.03 वर्ग मीटर के चार बिना बिके विला भी शामिल हैं और मुन्नार विला विस्टा परियोजना से 6.75 एकड़ खाली भूमि भी शामिल की गई है।

ईडी ने 7 जनवरी को इन संपत्तियों के लिए प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया था, जिसकी बाद में 30 जून को एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने पुष्टि की थी।

जांच एजेंसी ने कहा कि उसने केरल के एर्नाकुलम में NIA मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत के समक्ष NIA, कोच्चि द्वारा दायर एक FIR और आरोप पत्र के आधार पर एक PMLA जांच शुरू की थी।

FIR और आरोप पत्र के अनुसार, PFI/SDPI (सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने विस्फोटकों और हथियारों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण देने की साजिश रची और कन्नूर जिले के नारथ में एक आतंकवादी शिविर का आयोजन किया।

इसके बाद, मामले में PMLA जांच में PFI और उससे संबंधित संस्थाओं के सदस्यों के खिलाफ FIR शामिल की गईं है।

ED की जांच से पता चला कि PFI नेता और विदेशी संस्थाओं से जुड़े सदस्य केरल के मुन्नार में एक आवासीय परियोजना – मुन्नार विला विस्टा प्रोजेक्ट (एमवीवीपी) विकसित कर रहे थे, जिसका उद्देश्य विदेशों से और देश के भीतर एकत्र किए गए धन को वैध बनाना था।

यह परियोजना मुन्नार विला विस्टा प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के माध्यम से विकसित की गई थी।

एक अधिकारी ने कहा, ईडी की जांच में परियोजना में बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी डालने, शेयरधारकों के नाम पर एमवीवीपीएल शेयरों की नकद सदस्यता, बिना प्रतिफल के एमवीवीपीएल शेयरों का हस्तांतरण और बिना किसी आपूर्ति के अन्य कंपनियों को वस्तुओं या सेवाओं का फर्जी हस्तांतरण का खुलासा हुआ।

एमवीवीपीएल और उसके प्रमुख व्यक्तियों की मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की ईडी जांच के परिणामस्वरूप, अपराध की कुल आय रु 21.9 करोड़ की पहचान की गई।

6 मई को लखनऊ में पीएमएलए मामलों की विशेष अदालत के समक्ष एक अभियोजन शिकायत दायर की गई थी।

मामले में कोर्ट ने आरोप भी तय कर दिए हैं और फिलहाल सुनवाई चल रही है।

ये भी पढ़ें
  • Russia Ukraine War: यूक्रेनी ड्रोन हमले में तबाह हुआ रूस का एक और युद्धपोत, काला सागर से खींचकर बंदरगाह पर लाया गया
  • ज्ञानवापी में जारी रहेगा सर्वे, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के आदेश पर दखल देने से इनकार
यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

nav24news.com

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट
खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

6 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ
खबर ज़रा हटके

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

6 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार
खबर ज़रा हटके

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

7 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम
खबर ज़रा हटके

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

7 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

6 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

6 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

7 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

7 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

7 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India