Loading...
Fri. Jun 26th, 2026

देश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और लू का असर देखने को मिल सकता है. पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल–सिक्किम में पूरे सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश यानी 7 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा होने की संभावना है, जबकि 27 से 29 जून के बीच कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 2 जुलाई तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने का अनुमान है.

कुछ इलाकों में बारिश बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया

वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी और कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है और 26–27 जून को कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और सतर्क रहने की अपील की है.

उप हिमालयी इलाकों में होगी भारी बारिश

इनके अलावा 27 से 29 जून 2026 के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर चलने की संभावना है. 

26 से 30 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में,  26 से 29 जून के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. 26 जून से 2 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में, 29 जून से 2 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 26 से 30 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *