Mon. Jul 27th, 2026

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार (27 जुलाई 2026) को राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान के कार्गो होल्ड (सामान रखने वाली जगह) से धुआं निकलने का अलर्ट मिला था।

धुएं की सूचना मिलते ही सुरक्षा के लिए विमान को तुरंत राजकोट एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

राजकोट एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिगंत बोरा ने बताया कि विमान में 194 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

पूरे मामले की जांच कर रही टीम

बता दें कि IndiGo ने भी इस घटना पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट को एक तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन राजकोट में उतारा गया. कंपनी ने बताया कि विमान की जांच अभी जारी है और यात्रियों को मुंबई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है.

एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि धुएं का कारण तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य वजह. फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *