Skip to content
Sunday, 6 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / ISRO : ने हासिल किया एक और महत्वपूर्ण…
खबर ज़रा हटके

ISRO : ने हासिल किया एक और महत्वपूर्ण पुन: उपयोग विमान तकनीक का तीसरा परीक्षण

ISRO ने किया बड़ा खुलसा ISRO ने बताया कि इस बार प्रक्षेपण यान का परीक्षण अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया और वह सभी मानकों पर खरा उतरा। इस परीक्षण में इसरो…

Navneet Kumar 23 June 2024, 7:27 am
1 मिनट पढ़ें
ISRO : ने हासिल किया एक और महत्वपूर्ण पुन: उपयोग विमान तकनीक का तीसरा परीक्षण
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

ISRO ने किया बड़ा खुलसा

ISRO ने बताया कि इस बार प्रक्षेपण यान का परीक्षण अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया और वह सभी मानकों पर खरा उतरा।

इस परीक्षण में इसरो ने लैंडिंग इंटरफेस और तेज गति में विमान की लैंडिंग की स्थितियों की जांच की। इस परीक्षण के साथ ही इसरो ने आज की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक को हासिल करने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाया है .

ISRO ने हासिल की एक और बड़ी सफलता

ISRO : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को घोषणा की कि उसने अपनी पुन: उपयोग योग्य प्रक्षेपण यान (रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल) तकनीक का तीसरी बार सफल परीक्षण किया है।

इस बार, परीक्षण को और अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया और प्रक्षेपण यान सभी मानकों पर खरा उतरा। इस परीक्षण के दौरान, इसरो ने लैंडिंग इंटरफेस और उच्च गति में विमान की लैंडिंग की स्थितियों की जांच की।

इस सफलता के साथ, इसरो ने आधुनिक समय की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक को हासिल करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

ISRO

रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) तकनीक का सफल हुआ परीक्षण

ISRO ने रविवार सुबह 7.10 बजे कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल का तीसरा और अंतिम परीक्षण किया।

इससे पहले इसरो दो सफल परीक्षण कर चुका था। तीसरे परीक्षण में प्रक्षेपण यान को अधिक ऊंचाई से छोड़ा गया और तेज हवाओं के बावजूद ‘पुष्पक’ ने पूरी सटीकता के साथ रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की.

कैसे चिनूक छोड़ा गया प्रक्षेपण यान ‘पुष्पक’ हेलीकॉप्टर से हवा में ?

ISRO परीक्षण के दौरान, वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से प्रक्षेपण यान ‘पुष्पक’ को साढ़े चार किलोमीटर की ऊंचाई से छोड़ा गया. इसके बाद ‘पुष्पक’ ने स्वायत्त तरीके से रनवे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की.

ISRO लैंडिंग के समय यान की गति लगभग 320 किलोमीटर प्रति घंटे थी. तुलना के लिए, एक कमर्शियल विमान की लैंडिंग गति लगभग 260 किलोमीटर प्रति घंटे और एक लड़ाकू विमान की लगभग 280 किलोमीटर प्रति घंटे होती है.

लैंडिंग के समय पहले ब्रेक पैराशूट की मदद से प्रक्षेपण यान की गति को घटाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे पर लाया गया, और फिर लैंडिंग गियर ब्रेक की मदद से यान को रनवे पर रोका गया।

यह तकनीक की मदद से अंतरिक्ष मिशन में बचेंगे पैसे

ISRO परीक्षण के दौरान यान के रूडर और नोज व्हील स्टीयरिंग सिस्टम की भी कार्यक्षमता की जांच की गई। भविष्य में प्रक्षेपण यान को अंतरिक्ष में भेजने और उसे वापस सुरक्षित धरती पर उतारकर फिर से अंतरिक्ष में भेजने के लिहाज से यह तकनीक बेहद अहम है।

इस तकनीक की मदद से इसरो की लागत में काफी कमी आएगी क्योंकि किसी भी अंतरिक्ष मिशन में प्रक्षेपण यान की लागत काफी ज्यादा होती है और अभी एक बार इस्तेमाल होने के बाद यान को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता। अब रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक की मदद से अंतरिक्ष में बढ़ रहे कचरे की समस्या से भी निपटा जा सकेगा।

रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल के लैंडिंग परीक्षण के दौरान यान में मल्टी-सेंसर फ्यूजन का उपयोग किया गया, जिसमें इनर्शियल सेंसर, रडार अल्टीमीटर, फ्लश एयर डेटा सिस्टम, स्यूडोलाइट सिस्टम और एनएवीआईसी जैसे सेंसर शामिल हैं।

इसरो का कहना है कि इस परीक्षण में भी पिछले परीक्षणों के दौरान इस्तेमाल की गई यान की बॉडी और उड़ान प्रणालियों का फिर से इस्तेमाल किया गया, जो इसरो की डिजाइन क्षमता को दर्शाता है।

यह भी पढ़े : https://nav24news.com/isro-successfully-conducts-translunar-injection-of-chandrayaan-3/

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के नेतृत्व में इस मिशन में इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी), ISRO टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) और सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी), श्रीहरिकोटा भी शामिल रहे।

साथ ही वायुसेना के तकनीकी विभाग के साथ ही आईआईटी कानपुर, नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेट्री, इंडियन एयरोस्पेस इंडस्ट्रियल पार्टनर्स, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी अहम सहयोग किया।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Navneet Kumar

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट
खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

11 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ
खबर ज़रा हटके

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

11 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार
खबर ज़रा हटके

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

11 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम
खबर ज़रा हटके

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

12 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

11 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

11 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

11 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

12 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

12 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India