Skip to content
Tuesday, 22 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / मकोका मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने…
खबर ज़रा हटके

मकोका मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग खारिज, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बताई वजह

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मकोका मामले में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग वाली याचिका को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा…

Priyanka Shaw 22 September 2026, 10:39 pm
1 मिनट पढ़ें
मकोका मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग खारिज, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बताई वजह
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मकोका मामले में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग वाली याचिका को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी इस मामले में पहले ही मुख्य चार्जशीट और छह सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इन चार्जशीट पर पहले भी अदालत विचार कर चुकी है, लेकिन जैकलीन को अतिरिक्त आरोपी के तौर पर बुलाने के लिए पर्याप्त सामग्री नहीं मिली।

जैकलीन के खिलाफ नहीं मिली विशिष्ट सामग्री

कोर्ट ने कहा कि याचिका में जैकलीन फर्नांडिस की कथित भूमिका को साबित करने वाली कोई ऐसी विशिष्ट सामग्री नहीं बताई गई है, जिसके आधार पर उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया जा सके।

अदालत ने यह भी कहा कि सह-आरोपी पिंकी ईरानी के बयान को पूरी तरह सही मान लेने पर भी केवल महंगे गिफ्ट मिलने के आधार पर उन लोगों की भूमिका सामने नहीं आती, जिन्हें ये गिफ्ट मिले थे।

200 करोड़ रुपये की वसूली मामले से जुड़ा है केस

यह मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की कथित वसूली के मामले से संबंधित है। पिछली सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने जैकलीन को आरोपी बनाने की मांग वाली अर्जी पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था।

यह अर्जी सुकेश चंद्रशेखर के सहयोगी नवाज कक्कट ने दाखिल की थी। नवाज कक्कट को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। अर्जी में जैकलीन फर्नांडिस को मकोका मामले में समन जारी करने की मांग की गई थी।

कोर्ट ने क्या माना?

अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पहले ही मामले से जुड़े सबूतों पर विचार किया जा चुका है। मौजूदा अर्जी में ऐसा कोई नया और पर्याप्त आधार नहीं दिखाया गया, जिसके आधार पर जैकलीन को अतिरिक्त आरोपी के रूप में बुलाया जाए।

इसी आधार पर अदालत ने जैकलीन को आरोपी बनाने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी।

2009 में फिल्मों में किया था डेब्यू

जैकलीन फर्नांडिस ने साल 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘हाउसफुल’, ‘मर्डर 2’, ‘रेस 2’, ‘किक’, ‘रॉय’, ‘जुड़वा 2’, ‘रेस 3’, ‘साहो’, ‘भूत पुलिस’, ‘बच्चन पांडे’, ‘सर्कस’, ‘रामसेतु’, ‘रेड 2’ और ‘हाउसफुल 5’ समेत कई फिल्मों में काम किया है।

वह ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आईं। इसके अलावा 2025 में उन्हें वेब शो ‘है जुनून’ में देखा गया, जिसमें उन्होंने पर्ल का किरदार निभाया था।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

यश दयाल की क्रिकेट में वापसी की तैयारी, यूपी रणजी कैंप में मिल सकता है मौका
खबर ज़रा हटके

यश दयाल की क्रिकेट में वापसी की तैयारी, यूपी रणजी कैंप में मिल सकता है मौका

1 hour पहले
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
खबर ज़रा हटके

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

1 hour पहले
पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP की बड़ी बैठक, अमित शाह समेत कई नेता होंगे शामिल
खबर ज़रा हटके

पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP की बड़ी बैठक, अमित शाह समेत कई नेता होंगे शामिल

1 hour पहले
भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर नई दिल्ली का बयान, कहा- सकारात्मक और दूरदर्शी संबंध चाहते हैं
खबर ज़रा हटके

भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर नई दिल्ली का बयान, कहा- सकारात्मक और दूरदर्शी संबंध चाहते हैं

1 hour पहले

अभी महत्वपूर्ण

आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

यश दयाल की क्रिकेट में वापसी की तैयारी, यूपी रणजी कैंप में मिल सकता है मौका

यश दयाल की क्रिकेट में वापसी की तैयारी, यूपी रणजी कैंप में मिल सकता है मौका

1 hour पहले
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

1 hour पहले
पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP की बड़ी बैठक, अमित शाह समेत कई नेता होंगे शामिल

पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP की बड़ी बैठक, अमित शाह समेत कई नेता होंगे शामिल

1 hour पहले
भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर नई दिल्ली का बयान, कहा- सकारात्मक और दूरदर्शी संबंध चाहते हैं

भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर नई दिल्ली का बयान, कहा- सकारात्मक और दूरदर्शी संबंध चाहते हैं

1 hour पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल ने ED की याचिका का किया विरोध, बोले- कार्रवाई कानून का गलत इस्तेमाल

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल ने ED की याचिका का किया विरोध, बोले- कार्रवाई कानून का गलत इस्तेमाल

2 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India