Skip to content
Tuesday, 1 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना…
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए पेड़े जरूर बनाए जाते हैं। खासकर मथुरा के पेड़े काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हें पारंपरिक तरीके से बनाने में काफी समय…

Priyanka Shaw 31 August 2026, 10:25 pm
1 मिनट पढ़ें
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए पेड़े जरूर बनाए जाते हैं। खासकर मथुरा के पेड़े काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हें पारंपरिक तरीके से बनाने में काफी समय लगता है, लेकिन आप घर पर कम समय में भी स्वादिष्ट और दानेदार पेड़े तैयार कर सकते हैं।

इस आसान रेसिपी में मावे की जरूरत नहीं पड़ेगी। दूध, मिल्क पाउडर और देसी घी की मदद से करीब 15 से 20 मिनट में पेड़े तैयार हो जाएंगे।

पेड़े बनाने के लिए सामग्री

  • देसी घी – 2 से 3 चम्मच
  • मिल्क पाउडर – 2 कप
  • दूध – आधा कप
  • पिसी चीनी या बूरा – आधा कप
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • सजाने के लिए कटे हुए पिस्ते
  • कोटिंग के लिए थोड़ा बूरा या पिसी चीनी

सबसे पहले मिल्क पाउडर भूनें

सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें देसी घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसमें 2 कप मिल्क पाउडर डालें।

इसे लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर भूनें। ध्यान रखें कि मिल्क पाउडर जले नहीं। जब इसका रंग हल्का सुनहरा-भूरा होने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझें कि यह अच्छी तरह भुन चुका है।

दूध डालकर तैयार करें मिश्रण

अब भुने हुए मिल्क पाउडर में धीरे-धीरे आधा कप दूध डालें। दूध डालते समय मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न बनें।

करीब 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगेगा और आटे जैसी नरम लोई का रूप ले लेगा। इसके बाद गैस बंद कर दें।

चीनी और इलायची मिलाएं

तैयार मिश्रण को कड़ाही से निकालकर प्लेट में फैला दें और थोड़ा ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत गर्म न हो।

अब इसमें आधा कप बूरा, 2 चम्मच मिल्क पाउडर और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। हाथों से मसलकर मिलाने से पेड़ों में दानेदार टेक्सचर आएगा।

ऐसे दें मथुरा के पेड़े का आकार

अब मिश्रण का थोड़ा हिस्सा लेकर गोल करें और हथेली से हल्का दबाकर चपटा करें। इसके बाद अंगूठे से पेड़े के बीच में हल्का सा गड्ढा बना दें।

इसी तरह बाकी मिश्रण से भी पेड़े तैयार कर लें।

बूरा और पिस्ते से करें सजावट

एक प्लेट में थोड़ा बूरा या पिसी चीनी लें। तैयार पेड़ों को इसमें हल्के हाथ से रोल करें, ताकि उनके ऊपर चीनी की पतली परत चढ़ जाए।

आखिर में पेड़े के बीच बने गड्ढे में कटे हुए पिस्ते डालकर सजाएं। चाहें तो बादाम या केसर से भी इन्हें सजा सकते हैं।

इस तरह जन्माष्टमी पर घर पर ही बिना मावे के स्वादिष्ट और दानेदार मथुरा स्टाइल पेड़े तैयार किए जा सकते हैं। इन्हें भगवान श्रीकृष्ण को भोग में भी चढ़ाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। NAV24news इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

यह भी पढ़े- जन्माष्टमी 4 या 5 सितंबर? कैलेंडर नहीं, इस नियम से तय होगा व्रत का सही दिन

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी
समाचार

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

2 days पहले
हेरंब संकष्टी चतुर्थी 2026: 31 अगस्त को होगी भगवान गणेश के पंचमुखी स्वरूप की पूजा, जानें महत्व
समाचार

हेरंब संकष्टी चतुर्थी 2026: 31 अगस्त को होगी भगवान गणेश के पंचमुखी स्वरूप की पूजा, जानें महत्व

2 days पहले
फ्रिज में सब्जियों पर जम रही हैं पानी की बूंदें? इन गलतियों से जल्दी खराब हो सकती हैं सब्जियां
समाचार

फ्रिज में सब्जियों पर जम रही हैं पानी की बूंदें? इन गलतियों से जल्दी खराब हो सकती हैं सब्जियां

4 days पहले
सोफे पर गिर गई चाय? घबराने की जरूरत नहीं, ऐसे आसानी से साफ करें दाग
समाचार

सोफे पर गिर गई चाय? घबराने की जरूरत नहीं, ऐसे आसानी से साफ करें दाग

4 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

2 days पहले
हेरंब संकष्टी चतुर्थी 2026: 31 अगस्त को होगी भगवान गणेश के पंचमुखी स्वरूप की पूजा, जानें महत्व

हेरंब संकष्टी चतुर्थी 2026: 31 अगस्त को होगी भगवान गणेश के पंचमुखी स्वरूप की पूजा, जानें महत्व

2 days पहले
फ्रिज में सब्जियों पर जम रही हैं पानी की बूंदें? इन गलतियों से जल्दी खराब हो सकती हैं सब्जियां

फ्रिज में सब्जियों पर जम रही हैं पानी की बूंदें? इन गलतियों से जल्दी खराब हो सकती हैं सब्जियां

4 days पहले
सोफे पर गिर गई चाय? घबराने की जरूरत नहीं, ऐसे आसानी से साफ करें दाग

सोफे पर गिर गई चाय? घबराने की जरूरत नहीं, ऐसे आसानी से साफ करें दाग

4 days पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

स्वस्थ Lifestyle: सेहतमंद रहने के लिए बड़े बदलाव नहीं, रोज की ये 6 छोटी आदतें बदल सकती हैं आपकी लाइफस्टाइल

स्वस्थ Lifestyle: सेहतमंद रहने के लिए बड़े बदलाव नहीं, रोज की ये 6 छोटी आदतें बदल सकती हैं आपकी लाइफस्टाइल

4 minutes पहले
74 साल की उम्र में महिला ने दिया जुड़वां बेटियों को जन्म, IVF से रचा इतिहास

74 साल की उम्र में महिला ने दिया जुड़वां बेटियों को जन्म, IVF से रचा इतिहास

11 hours पहले
धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर स्क्रिप्ट के साथ दिखीं वेदिका पिंटो, करण जौहर की फिल्म मिलने की चर्चा तेज

धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर स्क्रिप्ट के साथ दिखीं वेदिका पिंटो, करण जौहर की फिल्म मिलने की चर्चा तेज

11 hours पहले
LPG रेगुलेटर ढीला लगे तो तुरंत न जलाएं गैस, इन बातों का रखें ध्यान

LPG रेगुलेटर ढीला लगे तो तुरंत न जलाएं गैस, इन बातों का रखें ध्यान

12 hours पहले
अमेरिका-ईरान तनाव: 9 सितंबर तक बढ़ सकता है खतरा, नवंबर के बाद राहत के संकेत

अमेरिका-ईरान तनाव: 9 सितंबर तक बढ़ सकता है खतरा, नवंबर के बाद राहत के संकेत

12 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India