बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में मोगैम्बो का किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार विलेन में से एक माना जाता है। इस भूमिका को अमरीश पुरी ने निभाया था और उनका डायलॉग “मोगैम्बो खुश हुआ” आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मोगैम्बो का रोल पहले अभिनेता अनुपम खेर को ऑफर किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें इस फिल्म से हटा दिया गया और यह किरदार अमरीश पुरी को मिल गया।
एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म से बाहर किए जाने के बाद उन्हें काफी दुख हुआ था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उस समय वह अमरीश पुरी से जलने लगे थे, क्योंकि उन्हें वही रोल मिला था जिसे वह निभाना चाहते थे।
बाद में अमरीश पुरी ने मोगैम्बो के किरदार को इतनी शानदार तरीके से निभाया कि वह भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित विलेन बन गए।
‘मोगैंबो’ का रोल नहीं मिलने पर अमरीश पुरी से जलते थे अनुपम खेर
एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने खुलासा किया था कि फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में मौगैम्बो का रोल न मिलने पर उन्हें अमरीश पुरी से जलन होने लगी थी. उन्होंने कहा, जब मिस्टर इंडिया फिल्म में मुझे निकालकर अमरीश पुरी को फिल्म में मोगैम्बो के रोल के लिए ले लिया तब मुझे जलन हुई और छोटापन महसूस हुआ. मुझे ऐसा लगा कि क्यों निकाला? और इनको कैसे मिल गया रोल. मेरी जगह क्यों ले ली.
उन्होंने आगे कहा, ‘इन सबके बाद आदमी छोटा महसूस करने लगता है. मुझे बहुत बुरा लगा कि मुझे फिल्म नहीं मिल पाई. हालांकि, जब मैंने फिल्म देखी तो मुझे लगा कि जिस तरह से अमरीश पुरी ने मोगैम्बो का रोल किया, मैं वैसै नहीं कर सकता था.’
बता दें, ‘मिस्टर इंडिया’ साल 1987 में रिलीज हुई थी. शेखर कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी, और अमरीश पुरी ने लीड रोल प्ले किया था. अमरीश पुरी द्वारा निभाया गया ‘मोगैम्बो’ रोल इंडियन सिनेमा के सबसे खतरनाक विलेन में से एक है.
