Thu. Jul 23rd, 2026

करीब 74 साल पहले अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एक यात्री विमान आखिरकार मिल गया है। अमेरिका की प्रसिद्ध एयरलाइन पैन अमेरिकन एयरवेज (Pan American Airways) के ‘क्लिपर एंडेवर’ (Clipper Endeavor) विमान का मलबा समुद्र में लगभग 2,000 फीट की गहराई में मिला है।

विमान हादसे में 52 लोगों की जान गई थी

इस विमान हादसे में 52 लोगों की जान गई थी। उस समय यह दुर्घटना दुनिया की बड़ी विमान दुर्घटनाओं में गिनी गई थी। इस हादसे के बाद हवाई यात्रा से जुड़े सुरक्षा नियमों में कई बड़े बदलाव किए गए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

विमान प्यूर्टो रिको से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ था

11 अप्रैल 1952 को डगलस DC-4 विमान प्यूर्टो रिको से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ था. विमान में 64 यात्री और पांच क्रू सदस्य सवार थे. उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान के दाहिनी ओर के दोनों इंजन बंद हो गए. मजबूरन पायलट को समुद्र में आपात लैंडिंग करनी पड़ी.

हालांकि शुरुआती टक्कर में सभी यात्री जीवित बच गए थे, लेकिन विमान बेहद तेजी से डूबने लगा. अफरा-तफरी के बीच केवल 12 यात्रियों और पांच क्रू सदस्यों को ही बचाया जा सका, जबकि 52 लोगों की मौत हो गई.

74 साल बाद आखिर कैसे मिला मलबा?

एयर/सी हेरिटेज फाउंडेशन (Air/Sea Heritage Foundation), डीप सी विजन (Deep Sea Vision) और डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय शो ‘एक्सपेडिशन अननोन’ (Expedition Unknown) की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया. टीम ने हाई-रिजॉल्यूशन सोनार तकनीक और स्वायत्त अंडरवॉटर ड्रोन की मदद से समुद्र की गहराई में खोज की. 2 जून को खोज अभियान के दौरान समुद्र तल पर विमान का मलबा दिखाई दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *