प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर दिल्ली में आयोजित एक भजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आम लोगों के बीच बैठे नजर आए। सामने मंच पर कलाकार भजन और धार्मिक गीत प्रस्तुत कर रहे थे।
भजनों में शामिल हुए पीएम मोदी
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी भजनों को ध्यान से सुनते नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने ढपली भी हाथ में ली और कलाकारों के साथ ताल मिलाई। भगवान कृष्ण से जुड़े भजन के दौरान उन्होंने कलाकारों के कहने पर हाथ उठाकर तालियां भी बजाईं।
मंच से लगे भगवान राम के जयकारे
कार्यक्रम में कई धार्मिक भजन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान भगवान राम के नाम के जयकारे भी लगाए गए। मंच पर “GenZ Love Modi” जैसे स्लोगन भी दिखाई दिए।
दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर आयोजन
यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों तथा योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचार और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के उनके दृष्टिकोण को याद किया।
रॉक बैंड स्टाइल में दिखा भक्ति कार्यक्रम
कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक भजन कार्यक्रम से कुछ अलग अंदाज में किया गया। इसमें संगीत, लाइटिंग और मंचीय प्रस्तुति का इस्तेमाल किया गया। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे और भजनों के दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया।
यह भी पढ़े- गणेश विसर्जन पर मुंबई में रातभर चलेगी मेट्रो, रेलवे भी चलाएगा 34 स्पेशल लोकल ट्रेनें



