Thu. Jul 16th, 2026

ओडिशा के पुरी में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मरिचिकोट चौक के पास अचानक बहुत ज्यादा भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे मरिचिकोट चौक के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के दबाव के कारण अफरा-तफरी मच गई और दो श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत पुरी जिला मुख्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई

इस घटना में कई अन्य श्रद्धालु भी भीड़ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से प्रभावित हुए। 150 से अधिक लोगों को इलाज के लिए पुरी जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

उधर, रथयात्रा के दौरान गर्मी, भीड़ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते 150 से अधिक श्रद्धालुओं का पुरी जिला मुख्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इस दुखद घटना के बाद श्रीक्षेत्र पुरी में शोक का माहौल है। प्रशासन श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *