Skip to content
Friday, 18 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / सऊदी अरब को यूरेनियम एनरिचमेंट की मंजूरी? अमेरिका…
समाचार

सऊदी अरब को यूरेनियम एनरिचमेंट की मंजूरी? अमेरिका से न्यूक्लियर डील पर उठे सवाल, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ एक बड़े सिविल न्यूक्लियर समझौते को मंजूरी दी है। इस समझौते के तहत सऊदी अरब को अपनी जमीन पर यूरेनियम एनरिच करने की…

Priyanka Shaw 23 July 2026, 7:58 pm
1 मिनट पढ़ें
सऊदी अरब को यूरेनियम एनरिचमेंट की मंजूरी? अमेरिका से न्यूक्लियर डील पर उठे सवाल, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ एक बड़े सिविल न्यूक्लियर समझौते को मंजूरी दी है। इस समझौते के तहत सऊदी अरब को अपनी जमीन पर यूरेनियम एनरिच करने की अनुमति मिल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समझौता अमेरिका के पहले के कई परमाणु समझौतों से अलग है। इसमें वे सख्त सुरक्षा शर्तें शामिल नहीं हैं, जिन्हें अमेरिका आमतौर पर परमाणु तकनीक का इस्तेमाल हथियार बनाने से रोकने के लिए लागू करता रहा है।

यह समझौता 30 साल के लिए होगा। इससे अमेरिकी कंपनियों को सऊदी अरब के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम के निर्माण और विकास में बड़ी भूमिका निभाने का मौका मिलेगा, जबकि अन्य विदेशी कंपनियों की भागीदारी सीमित रह सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन जल्द ही इस समझौते को अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेश करने की तैयारी कर रहा है। इस पैकेज में ‘123 एग्रीमेंट’ भी शामिल है, जो दूसरे देशों के साथ अमेरिका के परमाणु सहयोग के नियम तय करता है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस समझौते में ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ शामिल नहीं हैं. अगर ये शामिल होता तो सऊदी पर यूरेनियम को एनरिच करने या इस्तेमाल हो चुके न्यूक्लियर फ्यूल की रीप्रोसेसिंग करने पर रोक लग जाती. ये दोनों ही न्यूक्लियर हथियार बनाने के लिए जरूरी मटीरियल हासिल करने के मुख्य तरीके हैं.

एडिशनल प्रोटोकॉल नजरअंदाज
इसके अलावा इसमें एडिशनल प्रोटोकॉल को भी शामिल नहीं किया गया है. यह सुरक्षा का एक अचूक सिस्टम है जो UN की न्यूक्लियर निगरानी संस्था IAEA को ज़्यादा अधिकार देता है, जिसमें बिना बताए न्यूक्लियर साइट्स का अचानक निरीक्षण करने की क्षमता भी शामिल है. इस समझौते से सऊदी अरब को अपने देश में ही यूरेनियम को एनरिच करने की इजाजत मिल सकती है.

परमाणु हथियार बनाने का खतरा
जानकारों ने चेतावनी दी है कि अगर कड़े सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो यह डील परमाणु हथियार बनाने का रास्ता खोल सकती है. सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पहले ही कह चुके हैं कि अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल करता है तो उनका देश भी अपने परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करेगा. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सुरक्षा उपायों के बिना घरेलू स्तर पर एनरिचमेंट की अनुमति से परमाणु हथियारों के प्रसार का जोखिम बढ़ जाता है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

43 minutes पहले
राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

50 minutes पहले
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

1 hour पहले
जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

1 hour पहले
संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

2 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India