Thu. Aug 6th, 2026

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के घर पर बुधवार रात हमला किया गया। यह घटना नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक कार्यक्रम में उनकी ऑनलाइन मौजूदगी के कुछ घंटों बाद हुई।

घर पर तोड़फोड़ और पेट्रोल बम फेंकने का आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने मगुरा-1 जिले में स्थित शाकिब अल हसन के घर पर ईंट-पत्थर फेंके, खिड़कियां तोड़ीं और पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की। घटना रात करीब 9 बजे हुई। बताया जा रहा है कि शाकिब अल हसन ने नई दिल्ली में आयोजित शेख हसीना के कार्यक्रम में श्रीलंका से ऑनलाइन जुड़कर हिस्सा लिया था।

पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी साझा की? 

पुलिस ने इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के नई दिल्ली में अपदस्थ पीएम शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम में शामिल होने के कुछ घंटों बाद बांग्लादेश के मागुरा जिले में उनके घर पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला किया. 

घटना करीबन 9 बजे शाकिब के घर पर हुई

मागुरा सदर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी अधिकारी मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने बताया, ‘घटना करीबन 9 बजे मागुरा शहर के केशव मोड़ इलाके में शाकिब के घर पर हुई.

द डेली स्टार को दिए बयान के मुताबिक, कई उपद्रवियों ने घर पर ईंट के टुकड़े फेंके. खिड़िकयां तोड़ दीं. उन्होंने घर में आग लगाने की भी कोशिश की.’

घर के बाहर सुरक्षाकर्मी किए गए तैनात

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इसमें शामिल लोगों की पहचान तुरंत पता नहीं चल सकी है. घर के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. जांच की जा रही है. 

दिल्ली में हुए कार्यक्रम में शेख हसीना ने संबोधित किया था. पिछले साल उन्हें सत्ता से हटा दिया गया था. तब से वह भारत में रह रही हैं. अधिकारियों ने फिलहाल इस घटना को शेख हसीना की पीसी से नहीं  जोड़ा है. किसी भी ग्रुप ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

यह भी पढ़े- ‘लॉक अप 2’ को मिला नया विजेता, श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और ₹1 करोड़ का इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *