Sun. Jul 19th, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई) को प्रदर्शन स्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए सरकार और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सोनम वांगचुक को बल प्रयोग कर उनके आमरण अनशन स्थल से हटाना बेहद निंदनीय है। अखिलेश ने कहा कि इस घटना की चर्चा पूरे देश और दुनिया में हो रही है तथा इसे लेकर लोगों में चिंता और नाराजगी देखने को मिल रही है।

अखिलेश यादव ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना

दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से अचानक घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए. ये हमारी पुरजोर मांग है कि सोनम वांगचुक की चिकित्सा ‘न्यायिक निगरानी’ में हो क्योंकि  सोनम वांगचुक का जीवन मानवता, पर्यावरण-संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा ऊर्जा की प्रेरणा, साइंस और इनोवेशन के लिए अनमोल है.” 

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “हमारे देश की जनता व समस्त विश्व इस समय बीजेपी सरकार को संदेह और सवाल भरी संदिग्ध नजर से देख रहा है. दमनकारी राजनीति करनेवाली बीजेपी सरकार की इस अवांछनीय कार्रवाई ने इंटरनेशनल लेवल पर हमारे देश की मानवीय और डेमोक्रेटिक इमेज को बेहद धूमिल और खंडित करने का काम किया है.” 

उन्होंने आगे लिखा, “बीजेपी ने न कभी महात्मा गांधी में विश्वास किया, न कभी उनके गांधीवादी तौर-तरीकों में विश्वास किया. बीजेपी की नकारात्मक विचारधारा ही ‘विवाद’ की है; संवाद की नहीं.” उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी निराशा का पर्याय बन चुकी है. बीजेपी सरकार नहीं, अहंकार है!

सपा चीफ ने आगे लिखा, “बीजेपी की सोच दरारवादी है, इसीलिए जहां भी एकता, सौहार्द और एकजुटता होती है, बीजेपी डरकर प्रतिक्रियावादी बनकर आंदोलनों को तितर-बितर कर देती है लेकिन बीजेपी भूल गई है कि आज की नई पीढ़ी ‘डिजिटल यूनिटी’ के माध्यम से वैचारिक क्रांति लाने में सक्षम है. ऐसा हुआ है, हो रहा है और होगा भी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *