Skip to content
Sunday, 27 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का…
समाचार

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, 8 बार रहे विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार, 25 सितंबर को निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित SGPGI में इलाज के…

Priyanka Shaw 26 September 2026, 10:20 pm
1 मिनट पढ़ें
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, 8 बार रहे विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार, 25 सितंबर को निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित SGPGI में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 74 वर्ष थी।

राम गोविंद चौधरी लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे। वह आठ बार विधायक रहे और 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वह सपा की सरकारों में मंत्री भी रह चुके थे।

अखिलेश यादव ने जताया दुख

राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

सीएम योगी ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राम गोविंद चौधरी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उन्हें पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री बताते हुए श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पुष्पेंद्र सरोज और केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुख

सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने भी राम गोविंद चौधरी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राम गोविंद चौधरी का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

करीब पांच दशक का रहा राजनीतिक सफर

राम गोविंद चौधरी का राजनीतिक सफर कई दशकों तक चला। वह पहली बार 1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे थे। बाद में उन्होंने बलिया की बांसडीह सीट का भी प्रतिनिधित्व किया। वह मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकारों में मंत्री रहे।

2017 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। 2022 तक उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी संभाली।

उनके निधन की खबर के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

कब-कब विधानसभा के लिए हुए निर्वाचित?

  • 1977, जून सातवीं विधान सभा के सदस्‍य, पहली बार निर्वाचित
  • 1980, मई आठवीं विधान सभा के सदस्‍य, दूसरी बार निर्वाचित
  • 1985, मार्च नवीं विधान सभा के सदस्‍य, तीसरी बार निर्वाचित
  • 1989, नवम्‍बर दसवीं विधान सभा के सदस्‍य, चौथी बार निर्वाचित
  • 1991, मई – जून ग्‍यारहवीं विधान सभा के सदस्‍य, पांचवीं बार निर्वाचित
  • 2002, फरवरी चौदहवीं विधान सभा के सदस्‍य, छठी बार निर्वाचित
  • 2012, मार्च सोलहवीं विधान सभा के सदस्‍य सातवीं बार निर्वाचित
  • 2017, मार्च सत्रहवीं विधान सभा के सदस्‍य, आठवीं बार निर्वाचित

मुलायम-अखिलेश दोनों की सरकार में रहे मंत्री

  • 1990 दिसम्‍बर- 1991 जून- मंत्री, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्‍करण (मुलायम सिंह यादव की सरकार)
  • 2002- नेता, समाजवादी जनता पार्टी (राष्‍ट्रीय) विधान मण्‍डल दल
  • 2003 अक्‍टूबर-2007 मई- मंत्री बाल विकास एवं पुष्‍टाहार (मुलायम सिंह यादव की सरकार)
  • 2012-2017- मंत्री, बाल विकास एवं पुष्‍टाहार, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण एवं पंचायती राज (अखिलेश यादव की सरकार)
यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

पितृ पक्ष में दोपहर के समय ही क्यों किया जाता है श्राद्ध? जानें कुतुप और रौहिण मुहूर्त का महत्व
समाचार

पितृ पक्ष में दोपहर के समय ही क्यों किया जाता है श्राद्ध? जानें कुतुप और रौहिण मुहूर्त का महत्व

4 hours पहले
महालया पर ईडन गार्डन्स में दिखेगा खास नजारा, जानिए मां दुर्गा के चक्षुदान की परंपरा क्यों है खास
समाचार

महालया पर ईडन गार्डन्स में दिखेगा खास नजारा, जानिए मां दुर्गा के चक्षुदान की परंपरा क्यों है खास

4 hours पहले
ताजमहल में सशस्त्र हमले की स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास, कई एजेंसियों ने लिया हिस्सा
समाचार

ताजमहल में सशस्त्र हमले की स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास, कई एजेंसियों ने लिया हिस्सा

5 hours पहले
यूपी में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, 17 जिलों में ऑरेंज और 21 में येलो अलर्ट
समाचार

यूपी में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, 17 जिलों में ऑरेंज और 21 में येलो अलर्ट

6 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

पितृ पक्ष में दोपहर के समय ही क्यों किया जाता है श्राद्ध? जानें कुतुप और रौहिण मुहूर्त का महत्व

पितृ पक्ष में दोपहर के समय ही क्यों किया जाता है श्राद्ध? जानें कुतुप और रौहिण मुहूर्त का महत्व

4 hours पहले
महालया पर ईडन गार्डन्स में दिखेगा खास नजारा, जानिए मां दुर्गा के चक्षुदान की परंपरा क्यों है खास

महालया पर ईडन गार्डन्स में दिखेगा खास नजारा, जानिए मां दुर्गा के चक्षुदान की परंपरा क्यों है खास

4 hours पहले
ताजमहल में सशस्त्र हमले की स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास, कई एजेंसियों ने लिया हिस्सा

ताजमहल में सशस्त्र हमले की स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास, कई एजेंसियों ने लिया हिस्सा

5 hours पहले
यूपी में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, 17 जिलों में ऑरेंज और 21 में येलो अलर्ट

यूपी में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, 17 जिलों में ऑरेंज और 21 में येलो अलर्ट

6 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

जैन धर्म में दीक्षा से पहले दुल्हन की तरह क्यों सजती हैं लड़कियां? जानें इसके पीछे की परंपरा

EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India