तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में DMK विधायक मार्कंडेयन को सोमवार सुबह उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि की जयंती के अवसर पर थूथुकुडी जिले के विलाथिकुलम विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा आयोजित की गई थी। इस सभा में विधायक मार्कंडेयन ने मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की।
इसके बाद TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम विधायक के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले 6 जुलाई को भी मुख्यमंत्री विजय की आलोचना करने के आरोप में DMK विधायक अनीता राधाकृष्णन को थूथुकुडी से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के अमुसार तमिलनाडु में विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम के नेता और विलाथिकुलम से विधायक जीवी मार्कंडेयन को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विधायक को उनके आवास से हिरासत में लिया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। बाद में औपचारिक रूप से उनकी गिरफ्तारी दर्ज की गई। अधिकारी के अनुसार, सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के एक पदाधिकारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
पी काशीराम की शिकायत पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीवीके के पदाधिकारी पी काशीराम की शिकायत पर पुलिस ने मार्कंडेयन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आपराधिक धमकी देने, सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से जानबूझकर अपमान करने और झूठी सूचना फैलाने के आरोपों में मामला दर्ज किया है। काशीराम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 जुलाई को जिले के कोविलपट्टी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मार्कंडेयन ने मुख्यमंत्री के खिलाफ धमकी भरी अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मार्कंडेयन यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बिना उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह एक विधायक हैं। हालांकि, पुलिस उन्हें समझाकर थाने ले गई। इस दौरान उनके समर्थक आवास के बाहर प्रदर्शन करते रहे। यह दूसरी बार है जब तूतीकोरिन जिले से द्रमुक के किसी विधायक को गिरफ्तार किया गया है।
