Skip to content
Sunday, 6 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / Badlapur केस की पूरी कहानी; अक्षय शिंदे एनकाउंटर…
समाचार

Badlapur केस की पूरी कहानी; अक्षय शिंदे एनकाउंटर में कैसे हुआ ढेर?

महाराष्ट्र के Badlapur रेप केस में आरोपी अक्षय शिंदे एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। सोमवार शाम अचानक उसकी मौत की खबर सामने आई। शुरू में पता चला कि उसने खुद को…

Navneet Kumar 24 September 2024, 1:24 pm
1 मिनट पढ़ें
Badlapur केस की पूरी कहानी; अक्षय शिंदे एनकाउंटर में कैसे हुआ ढेर?
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

महाराष्ट्र के Badlapur रेप केस में आरोपी अक्षय शिंदे एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। सोमवार शाम अचानक उसकी मौत की खबर सामने आई। शुरू में पता चला कि उसने खुद को गोली मार ली। बाद में ये खबर सामने आई कि उसे पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। अक्षय शिंदे की मौत के बाद विपक्ष ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं बदलापुर रेप केस पर मचे बवाल की पूरी कहानी क्या है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित बदलापुर शहर में 13 अगस्त 2024 को एक स्कूल में रेप की घटना हुई थी। जहां स्कूल में काम करने वाले सफाईकर्मी अक्षय शिंदे पर केजी की दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्राओं को लघुशंका के लिए लेकर गया था। तभी उसने छात्राओं का रेप किया। दो दिन बाद इनमें से एक छात्रा ने मुंह खोला। लड़की ने मां-बाप को पूरी बात बताई। अभिभावकों ने तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचना दी, लेकिन स्कूल ने इसमें लापरवाही बरती। स्कूल ने कहा कि सीसीटीवी 15 दिन से बंद है।

Badlapur : 4 साल और 5 साल की दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न

पिछले महीने पुरुष सहायक की ओर से स्कूल के शौचालय में 4 साल और 5 साल की दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया था। बदलापुर पुलिस शुरू में मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस की जांच में गंभीर खामियों को लेकर जन आक्रोश के बाद महाराष्ट्र सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। आरोपी सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन स्कूल के चेयरमैन और सचिव को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है। पिछले महीने हाई कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और वह जांच की निगरानी कर रहा है।

इसके बाद अभिभावक बच्ची को हॉस्पिटल लेकर गए। जहां पता चला कि उसके साथ रेप हुआ। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराने ले जाया गया, लेकिन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शुभदा शितोले पर आरोप लगा कि उन्होंने केस दर्ज करने के लिए अभिभावकों को 12.30 घंटे तक इंतजार कराया। इसके बाद आरोपी अक्षय को गिरफ्तार किया गया। वहीं, काम में लापरवाही के लिए शुभदा शितोले को सस्पेंड कर दिया गया।

Badlapur : लोग सड़कों पर उतरे

बदलापुर रेप केस का आरोपी अक्षय शिंदे की करतूत कोलकाता रेप कांड के आरोपी संजय रॉय के मामले के बाद सामने आई। कोलकाता रेप कांड पर लोगों का गुस्सा फूटा हुआ था। इसमें बदलापुर रेप केस ने आग में घी डालने का काम किया। लोग सड़कों पर उतर गए। स्थानीय निवासियों ने बदलापुर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध कर दिया। साथ ही स्कूल में तोड़फोड़ की। लोग इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करने और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग करने के लिए जुटे थे। विरोध-प्रदर्शन के कारण मुंबई-सूरत वंदे भारत, पुणे दुरंतो और अन्य प्रमुख ट्रेनों सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग भी बदलना पड़ा था। इसके साथ ही इंटरनेट बंद करने का भी आदेश दे दिया गया।

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘पुलिस की कहानियां एक के बाद एक बदल रही हैं। पहले कहा गया कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की, फिर कहा गया कि यह एक एनकाउंटर है, फिर कहा गया कि वह पुलिस पर हमला कर रहा था। एनकाउंटर किसका होता है? एनकाउंटर आतंकवादियों, अंडरवर्ल्ड के गुनहगारों का होता है। ऐसा लगता है कि शायद पुलिस किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रही है। यह बहुत गंभीर मामला है। मुझे लगता है कि CJI को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और इस घटना को अपने हाथ में लेना चाहिए।’

ये भी पढ़ें: ‘चोर-भ्रष्टाचारी कहने से फर्क पड़ता है’: Arvind Kejriwal ने CM कुर्सी छोड़ने की वजह बताई

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, ‘बदलापुर घटना के आरोपी का एनकाउंटर होना अच्छी खबर है। जो लोग इस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे आरोपी के साथ खड़े हैं या महाराष्ट्र पुलिस के साथ। जब यह घटना हुई थी तो यही लोग कह रहे थे कि आरोपी को सार्वजनिक रूप से फांसी मिलनी चाहिए और आज वे इस पर सवाल उठा रहे हैं। मैं सभी विपक्षी नेताओं से अपील करूंगा कि वे आरोपी के लिए आंसू बहाने के बजाय महाराष्ट्र पुलिस के साथ खड़े हों।’

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Navneet Kumar

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
2 September 2026 Morning News: सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया में क्या हुआ बड़ा बदलाव?
Top 10 News

2 September 2026 Morning News: सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया में क्या हुआ बड़ा बदलाव?

5 days पहले
1 सितंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: मोदी-पुतिन मुलाकात से लेकर GDP, बारिश और क्रिकेट तक जानें सुबह की ताजा खबरें
Top 10 News

1 सितंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: मोदी-पुतिन मुलाकात से लेकर GDP, बारिश और क्रिकेट तक जानें सुबह की ताजा खबरें

5 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

4 days पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

4 days पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

6 days पहले
दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

दूध उबलकर गैस पर गिर जाता है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में रोकें ये परेशानी

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

12 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

12 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

12 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

12 hours पहले
PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

13 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India