नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
इसी बीच OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 ने अपनी नई वेब सीरीज ‘The Scam-Leaked’ की घोषणा की है। इस शो में पेपर लीक, छात्रों की परेशानियां और छात्र आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया जाएगा।
निर्माताओं के अनुसार, यह सीरीज शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों और छात्रों पर पड़ने वाले असर की कहानी दिखाएगी। फिलहाल शो की रिलीज डेट और अन्य जानकारी का इंतजार है
‘The Scam-Leaked‘ का टीजर रिलीज
मेकर्स ने 1 मिनट 9 सेकंड का टीजर रिलीज किया है. उन्होंने टीजर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- एक पेपर, एक लीक. लाखों सपने. अविश्वास में देश. शो जी 5 पर रिलीज होने वाला है.
बता दें कि शो की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है. यहां तक की शो की कास्ट और डायरेक्टर को लेकरभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. जी5 ने टीजर रिलीज करते हुए फिल्ममेकर समीर एस रेडिज़, आनंद सिंह, प्रगति देशमुख और बलविंदर सिंह जंजुआ को टैग किया है.
आप टीजर में देख सकते है कि पेपर स्ट्रिक्ट देखरेख में प्रिंट होते हैं. कॉन्फिडेंशियल टैग के साथ सील किए जाते हैं और बक्से में रखे जाते हैं. इसके बाद कुछ लोग पीपर निकालते हैं और उनके फोटोज खींचते हैं और लीक कर देते हैं. इसके बाद मामला बिगड़ता है और पेपर लीक पर मीडिया कवरेज होती है. वहीं फिर एग्जाम को कैंसिल कर दिया जाता है. टीजर में एक खाली क्लासरूम दिखाया जाता है.
आगे दिखाया जाता है कि एक पिता अपने बेटे को कॉल करते हैं लेकिन वो फोन नहीं उठाता है और सुसाइड कर लेता है.
