Skip to content
Friday, 18 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / अमेरिका ने पहली बार समुद्री ड्रोन से ईरान…
समाचार BREAKING

अमेरिका ने पहली बार समुद्री ड्रोन से ईरान पर किया हमला, पाकिस्तान भी कर रहा तैयारी; भारत के पास क्या है जवाब?

अमेरिका ने दावा किया है कि इस सप्ताह उसने समुद्री ड्रोन (USV) का इस्तेमाल करते हुए ईरान के बंदर अब्बास नौसैनिक अड्डे पर बड़ा हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार,…

Priyanka Shaw 14 July 2026, 6:39 pm
1 मिनट पढ़ें
अमेरिका ने पहली बार समुद्री ड्रोन से ईरान पर किया हमला, पाकिस्तान भी कर रहा तैयारी; भारत के पास क्या है जवाब?
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अमेरिका ने दावा किया है कि इस सप्ताह उसने समुद्री ड्रोन (USV) का इस्तेमाल करते हुए ईरान के बंदर अब्बास नौसैनिक अड्डे पर बड़ा हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, 13 जुलाई को तीन मानव रहित समुद्री ड्रोन ने पनडुब्बी और जहाजों के रखरखाव केंद्र को निशाना बनाया।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार है जब अमेरिका ने युद्ध में इस तरह के वन-वे अटैक समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया है। बताया गया है कि इस अभियान में लड़ाकू विमानों के साथ समुद्री ड्रोन का भी उपयोग किया गया, जिनका लक्ष्य ईरान की वायु रक्षा प्रणाली और नौसैनिक ठिकानों को नुकसान पहुंचाना था।

‘सारोनिक कोर्सेर’ समुद्री ड्रोन क्या होता है?

  • USV पानी की सतह पर चलने वाली ऐसी नावें या जहाज होते हैं जिनमें कोई इंसानी क्रू यानि नाविक या कैप्टन सवार नहीं होता। जिस तरह हवा में उड़ने वाले ड्रोन्स (UAVs) होते हैं ठीक उसी तरह ये पानी की सतह पर काम करने वाले ड्रोन्स हैं।
  • इन्हें मीलों दूर बेस या किसी बड़े नौसैनिक जहाज पर बैठे ऑपरेटर्स सैटेलाइट या रेडियो लिंक के जरिए नियंत्रित करते हैं। आधुनिक USVs में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेंसर्स लगे होते हैं।
  • ‘सारोनिक कोर्सेर’ 24 फुट का USV है जिसकी पेलोड क्षमता 1,000 पाउंड है और इसका रेंज 1,000 नॉटिकल मील से ज्यादा है। इसकी स्पीड 35 नॉट से ज्यादा है।
  • सारोनिक इसे एक ऐसे प्लेटफॉर्म के तौर पर बेचता है जिसे आसानी से बदला या नष्ट किया जा सकता है जो नेटवर्क से जुड़ा है और जिसे जरूरत के हिसाब से कॉन्फ़िगर किया जा सकता है।
  • यह इंटेलिजेंस, सर्विलांस और टोही (ISR), समुद्री सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) और हमले के कामों के लिए उपयुक्त है।

    बंदर अब्बास स्ट्राइक से सबक

    बंदर अब्बास हमला यह दिखाता है कि एक छोटी, सस्ती नाव किसी सुरक्षित लक्ष्य की सुरक्षा घेरे को पार कर सकती है और बिना अपने क्रू को खतरे में डाले या ऑपरेशन में किसी बड़े युद्धपोत को जोखिम में डाले। ये काफी घातक साबित हो सकते हैं। दिसंबर 2025 में सारोनिक को अमेरिकी नौसेना से 392 मिलियन डॉलर का प्रोडक्शन कॉन्ट्रैक्ट मिला था और इसके बाद अमेरिकी सेना ने निगरानी और सुरक्षा मिशन के लिए कोर्सेर को मध्य पूर्व में तैनात किया।

    पाकिस्तान भी बना रहा ‘समुद्री ड्रोन’

    पाकिस्तान भी अपनी नौसेना के लिए USV और ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल (AUV) विकसित कर रहा है। हालांकि उसके प्रोडक्शन क्षमता और उनके ऑपरेशनल भूमिका को लेकर गंभीर सवाल हैं। quwa की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अपनी नौसेना के लिए ऐसे ही छोटे, कम लागत वाले रिमोट-कंट्रोल सी-ड्रोन्स (USVs) और अंडरवाटर व्हीकल्स (AUVs) बना रहा है ताकि अरब सागर में भारतीय नौसेना या किसी अन्य चुनौती के खिलाफ कम खर्च में तटीय घेराबंदी की जा सके। हालांकि वो अपनी क्षमता किस हद तक विकसित कर चुका है इसकी जानकारी पता नहीं है।

    पाकिस्तान की चिंता क्या है?

    पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि यदि कल को कोई दुश्मन देश पाकिस्तान के मुख्य बंदरगाहों कराची या ग्वादर पोर्टपर इसी तरह के घातक सी-ड्रोन्स से हमला कर दे तो पाकिस्तान उसे कैसे रोकेगा? बंदर अब्बास पर ईरान की नाकामी यह दिखाती है कि पारंपरिक तटीय सुरक्षा इन छोटे ड्रोन्स को रोकने में नाकाम रह सकती है। इसके अलावा पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स इस बात को लेकर चिंता जता रहे हैं कि नौसेना में सी-ड्रोन्स शामिल कर लेना एक बात है लेकिन वास्तविक युद्ध में उनका सही तालमेल बिठाना और खुद को वैसे ही हमलों से बचाना दूसरी और बहुत कठिन बात है।

    quwa पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने कहा कि अगर दुश्मन देश जैसे भारतीय नौसेना ने युद्ध के दौरान GPS जैमिंग कर दी या पाकिस्तान के कमांड सेंटर और ड्रोन्स के बीच का कम्युनिकेशन लिंक काट दिया तो ये करोड़ों के ड्रोन्स पानी में अंधे और बेकार हो जाएंगे। पाकिस्तान इस जैमिंग से निपटने के लिए इन ड्रोन्स को कितना सुरक्षित बना सकता है? ये सबसे बड़ा सवाल है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

4 hours पहले
राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

5 hours पहले
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

5 hours पहले
जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

5 hours पहले
संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

5 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India