Skip to content
Friday, 18 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / ‘उत्तर दा पुत्तर’ रिव्यू: अन्नू कपूर की दमदार…
समाचार

‘उत्तर दा पुत्तर’ रिव्यू: अन्नू कपूर की दमदार कॉमेडी, हंसी के साथ देती है जिंदगी का बड़ा संदेश

हिंदी सिनेमा में इन दिनों मध्यवर्गीय परिवारों की कहानियों को बड़े ही रोचक और संवेदनशील अंदाज़ में पेश किया जा रहा है। इसी कड़ी में आई फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ एक हल्की-फुल्की…

Priyanka Shaw 25 July 2026, 12:42 pm
1 मिनट पढ़ें
‘उत्तर दा पुत्तर’ रिव्यू: अन्नू कपूर की दमदार कॉमेडी, हंसी के साथ देती है जिंदगी का बड़ा संदेश
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

हिंदी सिनेमा में इन दिनों मध्यवर्गीय परिवारों की कहानियों को बड़े ही रोचक और संवेदनशील अंदाज़ में पेश किया जा रहा है। इसी कड़ी में आई फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ एक हल्की-फुल्की लेकिन विचारोत्तेजक फैमिली कॉमेडी है, जो हंसाने के साथ-साथ एक अहम संदेश भी देती है। निर्देशक रविंदर सिवाच की यह फिल्म कर्म और किस्मत के बीच चलने वाली बहस को बेहद मनोरंजक तरीके से सामने लाती है।

प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है फिल्म

इस फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है, जो संदीप कपूर की कहानी पर आधारित है। कहानी के केंद्र में हैं प्रोफेसर साई राम टुटेजा (अन्नू कपूर), जो पेशे से फिजिक्स के शिक्षक हैं, लेकिन निजी जीवन में वास्तु और अंधविश्वास पर गहरा भरोसा रखते हैं। यही विरोधाभास फिल्म की कहानी को रोचक बनाता है।

फिल्म का प्लॉट है दिलचस्प

फिल्म का प्लॉट तब दिलचस्प मोड़ लेता है जब प्रोफेसर अपने परिवार के लिए एक ‘परफेक्ट वास्तु’ वाला घर ढूंढ लेते हैं, लेकिन एक अप्रत्याशित घटना उनके विश्वास को झकझोर देती है। इसके बाद शुरू होती है उनकी एक नई यात्रा—अपनी जिंदगी और रिश्तों को संभालने की।
फिल्म में अन्नू कपूर, पवन मल्होत्रा, रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, समिट गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे दमदार कलाकार हैं, जिन्होंने अपने-अपने किरदारों में जान डाल दी है और फिल्म को मजबूत बनाया है।

अन्नू कपूर ने भावनात्मक दृश्यों पर पकड़ बेमिसाल

अभिनय की बात करें तो अन्नू कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कॉमेडी और भावनात्मक दृश्यों में उनकी पकड़ बेमिसाल है। उनकी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को हंसने पर मजबूर करती है, वहीं गंभीर पलों में भी वे गहरी छाप छोड़ते हैं। पवन मल्होत्रा, बृजेंद्र काला और रुखसार रहमान ने भी अपने किरदारों को पूरी ईमानदारी से निभाया है।

दिल्ली के मध्यवर्गीय परिवेश को बड़े ही वास्तविक अंदाज़ में दिखाया गया

निर्देशन सधा हुआ है और फिल्म कहीं भी भटकती नजर नहीं आती। दिल्ली के मध्यवर्गीय परिवेश को बड़े ही वास्तविक अंदाज़ में दिखाया गया है, जो दर्शकों को कहानी से जोड़ता है। संवाद चुटीले हैं और बैकग्राउंड स्कोर कॉमेडी को और प्रभावी बनाता है।
हालांकि, फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ी धीमी गति का शिकार होता है और कुछ किरदारों को और विस्तार दिया जा सकता था। इसके बावजूद फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखती है और अंत तक दर्शकों का मनोरंजन करती है।

वर्डिक्ट: ‘उत्तर दा पुत्तर’ एक साफ-सुथरी फैमिली एंटरटेनर है, जो हंसी के साथ एक सकारात्मक संदेश भी देती है। अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो आपको गुदगुदाए और सोचने पर मजबूर करे, तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

45 minutes पहले
राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

52 minutes पहले
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

1 hour पहले
जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

1 hour पहले
संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

2 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India