Thu. Jul 16th, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भटवाड़ी तहसील में अचानक धरती हिलने से लोग कुछ देर के लिए घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भूकंप रात 8:02 बजे आया। हालांकि, इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है

  • प्रभावित क्षेत्र: यह झटके मुख्य रूप से भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत ही महसूस किए गए।
  • केंद्र और तीव्रता: भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के पिलंग के जंगलों में था, और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है।
  • बेहद संवेदनशील जोन में है उत्तरकाशी
  • भौगोलिक दृष्टि से उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यह क्षेत्र जोन 4 और जोन 5 में आता है, जहां बड़े भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है।
  • यही कारण है कि जब भी यहाँ धरती हिलती है, तो स्थानीय प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ जाता है।
  • वर्ष 1991 में आया था विनाशकारी भूकंप
  • भूकंप के इन हल्के झटकों ने एक बार फिर उत्तरकाशी के लोगों को डरा दिया। इन झटकों से वर्ष 1991 में आए रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता के उस विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा हो गईं, जिसमें उत्तरकाशी जिले में जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।

आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सभी चौकियों और राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *