Thu. Jul 23rd, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश साझा किया है। युवराज सिंह ने अपने संदेश में छात्रों, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के अधिकारों की बात की। उन्होंने सभी के अधिकारों का सम्मान करने और उनकी आवाज सुनने की अपील की।

हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी राजनीतिक दल या आंदोलन का नाम नहीं लिया। उनके इस संदेश की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

युवी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “हर बच्चे, छात्र, महिला और पुरुष के लिए, आप शाति से सीखने, सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर के हकदार हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “आपकी भलाई ही एक उज्ज्वल भारत की नींव है. आइए, देखभाल, अवसर और उम्मीद वाले समुदाय बनाने के लिए साथ आएं.”

अपनी बात को समाप्त करते हुए युवराज ने लिखा, “बातचीत के जरिए हम भारत के भविष्य के लिए कोई सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं.”

बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन में सोमवार (20 जुलाई) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से संसद तक मार्च करने के आह्वान किया गया, जिस पर हजारों प्रदर्शनकारी सेंट्रल दिल्ली में इक्ट्ठा हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *