Skip to content
Sunday, 8 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली में CJP प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN…
समाचार BREAKING

दिल्ली में CJP प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, सभी को रिहा करने की मांग

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान लोगों को हिरासत में लिए जाने का मामला अब संयुक्त राष्ट्र (UN) तक पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने…

Priyanka Shaw 10 October 2026, 11:51 pm
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली में CJP प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, सभी को रिहा करने की मांग
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान लोगों को हिरासत में लिए जाने का मामला अब संयुक्त राष्ट्र (UN) तक पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने शनिवार को इस घटना पर चिंता जताई। कार्यालय ने भारतीय अधिकारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के अधिकार का सम्मान करने और मनमाने तरीके से हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करने की अपील की है।

दरअसल, जंतर-मंतर की ओर जा रहे हजारों प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि, इनमें से कई लोगों को बाद में छोड़ दिया गया।

प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता थमीम अल-खीथान ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन से पहले और उसके दौरान प्रदर्शनकारियों, आंदोलन के नेताओं, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों को बड़ी संख्या में हिरासत में लिए जाने की खबरें चिंताजनक हैं।

उन्होंने भारतीय अधिकारियों से अपील की कि लोगों के शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के अधिकार का पूरा सम्मान किया जाए। साथ ही, पुलिस और अन्य अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों से निपटते समय संयम बरतना चाहिए।

बिना शर्त रिहाई की मांग

UN के प्रवक्ता ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है और अधिकारियों को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अपनी लोकतांत्रिक परंपराओं और मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप कार्रवाई करनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र ने मांग की कि जिन लोगों को मनमाने तरीके से हिरासत में लिया गया है, उन्हें तुरंत और बिना किसी शर्त के रिहा किया जाए।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था और सड़कों पर बैरिकेडिंग के कारण ज्यादातर प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके।

CJP के मुताबिक, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके साथी सौरव दास तथा आशुतोष रांका को मुंबई से दिल्ली पहुंचने वाली फ्लाइट के उतरने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

11 अक्टूबर को फिर प्रदर्शन करेगी CJP

कॉकरोच जनता पार्टी ने घोषणा की है कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उसका आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि सरकार को लगा होगा कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद आंदोलन खत्म हो जाएगा, लेकिन पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि चाहे कितने भी लोगों को हिरासत में लिया जाए, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध जारी रहेगा। शिंदे ने लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस के रोकने के बावजूद पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी। इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में संभावित यातायात प्रतिबंधों को लेकर चेतावनी जारी की है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दिवाली पर PM शहबाज शरीफ ने हिंदुओं को दी बधाई, बोले- पाकिस्तान के विकास में है अहम योगदान
समाचार

दिवाली पर PM शहबाज शरीफ ने हिंदुओं को दी बधाई, बोले- पाकिस्तान के विकास में है अहम योगदान

9 hours पहले
दिल्ली में शुरू होगी यमुना रिवर सफारी, 500 रुपये में मिलेगा नदी के बीच घूमने का मौका
समाचार

दिल्ली में शुरू होगी यमुना रिवर सफारी, 500 रुपये में मिलेगा नदी के बीच घूमने का मौका

9 hours पहले
दिल्ली में 24 घंटे के अंदर आग की 3 बड़ी घटनाएं, 7 लोग घायल; करोड़ों के नुकसान की आशंका
समाचार

दिल्ली में 24 घंटे के अंदर आग की 3 बड़ी घटनाएं, 7 लोग घायल; करोड़ों के नुकसान की आशंका

9 hours पहले
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़की हिंसा, मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच झड़प
समाचार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़की हिंसा, मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच झड़प

9 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दिवाली पर PM शहबाज शरीफ ने हिंदुओं को दी बधाई, बोले- पाकिस्तान के विकास में है अहम योगदान

दिवाली पर PM शहबाज शरीफ ने हिंदुओं को दी बधाई, बोले- पाकिस्तान के विकास में है अहम योगदान

9 hours पहले
दिल्ली में शुरू होगी यमुना रिवर सफारी, 500 रुपये में मिलेगा नदी के बीच घूमने का मौका

दिल्ली में शुरू होगी यमुना रिवर सफारी, 500 रुपये में मिलेगा नदी के बीच घूमने का मौका

9 hours पहले
दिल्ली में 24 घंटे के अंदर आग की 3 बड़ी घटनाएं, 7 लोग घायल; करोड़ों के नुकसान की आशंका

दिल्ली में 24 घंटे के अंदर आग की 3 बड़ी घटनाएं, 7 लोग घायल; करोड़ों के नुकसान की आशंका

9 hours पहले
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़की हिंसा, मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच झड़प

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भड़की हिंसा, मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच झड़प

9 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दुनियाभर में दिवाली की धूम, व्हाइट हाउस से दुबई तक रोशनी और जश्न का माहौल

दुनियाभर में दिवाली की धूम, व्हाइट हाउस से दुबई तक रोशनी और जश्न का माहौल

10 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India