Skip to content
Tuesday, 25 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / योगी सरकार का बड़ा फैसला: मेधावी छात्राओं को…
समाचार

योगी सरकार का बड़ा फैसला: मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, महिलाओं के लिए बनेंगे हॉस्टल

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छात्राओं और महिलाओं के लिए दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें…

Priyanka Shaw 21 July 2026, 8:33 pm
1 मिनट पढ़ें
योगी सरकार का बड़ा फैसला: मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, महिलाओं के लिए बनेंगे हॉस्टल
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छात्राओं और महिलाओं के लिए दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें छात्राओं को स्कूटी देने, महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने, नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने और लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही 3 से 6 अगस्त तक यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित करने की भी मंजूरी दी गई।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के तहत छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। इस योजना का लाभ वर्ष 2025-26 में ग्रेजुएशन करने वाली हर संस्थान की टॉप 5% छात्राओं को मिलेगा।

यह योजना सरकारी विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, उनसे जुड़े कॉलेजों, एडेड और वित्तपोषित महाविद्यालयों की छात्राओं पर लागू होगी। हालांकि, इसका लाभ केवल उन छात्राओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये या उससे कम है।

स्कूटी का रजिस्ट्रेशन और बीमा सरकार की ओर से कराया जाएगा। स्कूटी के साथ ही हेलमेट और एसेसरीज भी दी जाएगी। इसके साथ ही स्कूटी दिए जाने के समय पांच लीटर पेट्रोल भी सरकार की ओर भराया जाएगा। सरकर ने इस वर्ष करीब 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देने का निर्णय लिया है। स्कूटी की खरीदी जेम पोर्टल से जल्द की जाएगी। दिव्यांगजन, निराश्रित परिवार और शहीद परिवारों की बेटियों की मेरिट और आय बिना देखे योजना का लाभ मिलेगा।

योगी सरकार ने वाराणसी में कामकाजी महिलाओं के लिए भी 500 कमरे का हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट से पास किया गया है। छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को हॉस्टल से काफी सहूलियत मिलेगी। वाराणसी के ही बसंत महिला महाविद्यालय में हॉस्टल के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें 112 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। छात्राओं और महिलाओं के शहर में रहने में यह काफी लाभकारी होगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने छात्रों और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इन दो योजनाओं को मंजूरी दी है। इससे साफ है कि सरकार इस वर्ग को साधने की कोशिश में है। आधी आबादी के सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में काफी काम किए गए हैं। सीएम योगी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में अगले चौराहे पर यमराज वाले बयान के कारण खासे चर्चित रहे हैं। अब स्कूटी योजना के जरिए छात्राओं को उनके परिवार तक सीधे पहुंचने की तैयारी में योगी सरकार है। इससे छात्राओं में हायर एजुकेशन के प्रति आकर्षण बढ़ाने की भी योजना है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका
समाचार

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

3 hours पहले
रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता
समाचार

रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

4 hours पहले
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल
समाचार

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

11 hours पहले
छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह
समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

1 day पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

3 hours पहले
रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

4 hours पहले
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

11 hours पहले
छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

1 day पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

Sawan 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर चढ़े बेलपत्र और फूलों का क्या करें? जानें सही तरीका

3 hours पहले
रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

रक्षाबंधन 2026: सबसे पहले बड़े भाई को बांधें राखी या छोटे को? जानें सही क्रम और धार्मिक मान्यता

4 hours पहले
Raksha Bandhan 2026: पंचक में राखी खरीदना या भेजना अशुभ है? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

Raksha Bandhan 2026: पंचक में राखी खरीदना या भेजना अशुभ है? जानें क्या कहते हैं धार्मिक नियम

5 hours पहले
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मांगा जवाब

10 hours पहले
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; एक साल पहले ही बना था फोरलेन, बारिश के बाद उठे सवाल

11 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India