Skip to content
Saturday, 14 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी,…
समाचार

अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती, बेटी को भी बनाया निशाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद…

Priyanka Shaw 13 November 2026, 10:50 am
1 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती, बेटी को भी बनाया निशाना
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। आरोपी ने केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। साथ ही पैसे नहीं देने पर अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या करने की धमकी दी है।

इस मामले में मोहाली के एसएएस नगर साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई है। यह शिकायत दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने दर्ज कराई है।

विधायक को फोन और WhatsApp पर मिली धमकी

FIR के मुताबिक, 6 नवंबर 2026 को विधायक जरनैल सिंह के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। इसके बाद उनके निजी WhatsApp नंबर पर भी धमकी भरा मैसेज भेजा गया।

फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और अरविंद केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये देने की मांग की। आरोपी ने मैसेज में चेतावनी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मार दिया जाएगा।

विधायक जरनैल सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उन्हें जनप्रतिनिधि होने के कारण निशाना बनाया और उनके जरिए धमकी पहुंचाने की कोशिश की।

6 नवंबर को SSP को दी गई शिकायत

धमकी मिलने के बाद विधायक जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर और WhatsApp पर मिले धमकी भरे संदेश की जानकारी भी दी।

शिकायत के आधार पर 7 नवंबर 2026 को मोहाली के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4) और 111(2) के साथ आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), IP लॉग्स और लोकेशन की जांच की जा रही है।

फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी देने वाले व्यक्ति का वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

छठ पूजा के शुभारंभ पर PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं
समाचार

छठ पूजा के शुभारंभ पर PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

14 hours पहले
छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय से, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
समाचार

छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय से, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन

14 hours पहले
सोनिया गांधी की किताब को लेकर विवाद, 1984 दंगों के पीड़ित परिवारों ने जलाई कॉपी
समाचार

सोनिया गांधी की किताब को लेकर विवाद, 1984 दंगों के पीड़ित परिवारों ने जलाई कॉपी

15 hours पहले
IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम
समाचार

IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

24 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

छठ पूजा के शुभारंभ पर PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

छठ पूजा के शुभारंभ पर PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

14 hours पहले
छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय से, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन

छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय से, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन

14 hours पहले
सोनिया गांधी की किताब को लेकर विवाद, 1984 दंगों के पीड़ित परिवारों ने जलाई कॉपी

सोनिया गांधी की किताब को लेकर विवाद, 1984 दंगों के पीड़ित परिवारों ने जलाई कॉपी

15 hours पहले
IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

24 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

छठ का दूसरा दिन आज खरना, जानें कैसे निभाई जाती हैं इस दिन की खास परंपराएं

छठ का दूसरा दिन आज खरना, जानें कैसे निभाई जाती हैं इस दिन की खास परंपराएं

37 minutes पहले
छठ पूजा के शुभारंभ पर PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

छठ पूजा के शुभारंभ पर PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

14 hours पहले
छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय से, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन

छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय से, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन

14 hours पहले
सोनिया गांधी की किताब को लेकर विवाद, 1984 दंगों के पीड़ित परिवारों ने जलाई कॉपी

सोनिया गांधी की किताब को लेकर विवाद, 1984 दंगों के पीड़ित परिवारों ने जलाई कॉपी

15 hours पहले
IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

24 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India