Skip to content
Friday, 13 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी…
समाचार

IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

देश में गुलाबी ठंड की शुरुआत के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी…

Priyanka Shaw 13 November 2026, 1:44 am
1 मिनट पढ़ें
IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

देश में गुलाबी ठंड की शुरुआत के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में तेज हवाएं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब होने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और सिक्किम के आसपास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण 14 नवंबर के आसपास कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और पश्चिम बंगाल के अलावा पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-NCR में गुरुवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राजधानी में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो जाएगा।

यूपी और बिहार में कई जगहों पर होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, सोनभद्र, बांदा, प्रतापगढ़, बरेली, अमरोहा, कानपुर, हरदोई, पीलीभीत, जौनपुर, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, बस्ती, आजमगढ़, अयोध्या, गोंडा और गोरखपुर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं, बिहार की राजधानी पटना के अलावा सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, लखीसराय और मुंगेर में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिम बंगाल में भी आंधी और बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी मौसम बदलने वाला है। हावड़ा, कोलकाता, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पूर्वी बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, कालिम्पोंग और बांकुड़ा में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में 12 और 13 नवंबर को बारिश की संभावना

राजस्थान में भी 12 और 13 नवंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। कोटा, जयपुर, चूरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद और बीकानेर में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

पंजाब के बठिंडा, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर और संगरूर में मध्यम से भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाओं और बारिश के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिनों में रचा इतिहास, दुनियाभर में 1,000 करोड़ के पार पहुंची कमाई
समाचार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिनों में रचा इतिहास, दुनियाभर में 1,000 करोड़ के पार पहुंची कमाई

5 hours पहले
गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से सामने आई रोमांटिक तस्वीरें, रानी स्वर्णकार संग दिखी खास केमिस्ट्री
समाचार

गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से सामने आई रोमांटिक तस्वीरें, रानी स्वर्णकार संग दिखी खास केमिस्ट्री

6 hours पहले
छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश
समाचार

छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश

20 hours पहले
दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई
समाचार

दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई

20 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिनों में रचा इतिहास, दुनियाभर में 1,000 करोड़ के पार पहुंची कमाई

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिनों में रचा इतिहास, दुनियाभर में 1,000 करोड़ के पार पहुंची कमाई

5 hours पहले
गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से सामने आई रोमांटिक तस्वीरें, रानी स्वर्णकार संग दिखी खास केमिस्ट्री

गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से सामने आई रोमांटिक तस्वीरें, रानी स्वर्णकार संग दिखी खास केमिस्ट्री

6 hours पहले
छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश

छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश

20 hours पहले
दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई

दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई

20 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 321 पर पहुंचा, कई इलाकों में 400 के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 321 पर पहुंचा, कई इलाकों में 400 के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

21 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India