गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी पत्नी सुनीता के साथ रिश्तों में अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं, तो दूसरी तरफ वह करीब 7 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। गोविंदा जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में रानी स्वर्णकार मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं।
गोविंदा ने ही रानी स्वर्णकार को फिल्म की हीरोइन के रूप में दर्शकों से मिलवाया था। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। अब रानी ने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की हैं। इनमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। रानी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रूपा से खूबसूरत झलक।’
रानी और गोविंदा का दिखा खास अंदाज
शेयर की गई तस्वीरों में रानी स्वर्णकार पर्पल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मोतियों के नेकलेस और साइड पार्टेड हेयरस्टाइल से पूरा किया है। वहीं गोविंदा सफेद शर्ट, ब्लेजर और काले रंग की पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर पोज देते नजर आ रहे हैं।
रानी ने इन तस्वीरों के साथ एक रोमांटिक गाना भी लगाया है। इसके बोल हैं, ‘प्यार का जमाना कभी होगा न पुराना, प्यार करते हैं, करते रहेंगे नए प्रेमियों की तरह।’
गोविंदा और रानी के रिश्ते को लेकर भी हुई चर्चा
बता दें कि फिल्म ‘रूपा’ रानी स्वर्णकार की पहली फिल्म है। फिल्म के अलावा रानी और गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। दोनों के बीच अफेयर होने की अफवाहें भी सामने आई थीं। हालांकि, गोविंदा ने इन खबरों को गलत बताया था।
वहीं, गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी उनके रिश्ते को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दूसरी तरफ रानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सुनीता पर गोविंदा को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था।
गोविंदा और सुनीता के रिश्तों में आई खटास की खबरें भी काफी चर्चा में रही थीं। यहां तक कि सुनीता ने तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना केस वापस ले लिया। अब दोनों पहले के मुकाबले कम ही एक साथ नजर आते हैं।
हालांकि, गोविंदा और सुनीता को शो ‘लॉकअप 2’ में एक साथ देखा गया था। गोविंदा वहां सुनीता के लिए पहुंचे थे।



