Skip to content
Friday, 13 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिनों में…
समाचार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिनों में रचा इतिहास, दुनियाभर में 1,000 करोड़ के पार पहुंची कमाई

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज 8 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा…

Priyanka Shaw 13 November 2026, 1:37 am
1 मिनट पढ़ें
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिनों में रचा इतिहास, दुनियाभर में 1,000 करोड़ के पार पहुंची कमाई
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज 8 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही ‘रामायण’ सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

‘रामायण’ ने 8 दिनों में कमाए 1,000 करोड़ रुपये

5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण’ ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। रिलीज के शुरुआती सात दिनों में ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 934.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार, 11 नवंबर को भारत में 70.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं विदेशों में फिल्म ने करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

इसके बाद गुरुवार, 12 नवंबर को फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। रिपोर्ट के अनुसार, आठवें दिन रात 9:40 बजे तक भारत में फिल्म का कलेक्शन 44.62 करोड़ रुपये हो चुका था। वहीं एडवांस बुकिंग से भारत में करीब 29 करोड़ और विदेशों में लगभग 14 करोड़ रुपये की कमाई हुई। स्पॉट बुकिंग से मिले कलेक्शन के साथ फिल्म ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

इस उपलब्धि के साथ ‘रामायण’ रणबीर कपूर के करियर की पहली 1,000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म भी बन गई है।

सबसे तेजी से 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी फिल्म बनी ‘रामायण’

‘रामायण’ अब सबसे कम दिनों में 1,000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘पुष्पा 2’ और दूसरे नंबर पर ‘धुरंधर 2’ हैं। इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के महज 7 दिनों में 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था।

वहीं, ‘रामायण’ ने यह उपलब्धि 8 दिनों में हासिल की है। इस लिस्ट में ‘बाहुबली 2’ 10 दिनों में 1,000 करोड़ रुपये कमाने के साथ चौथे और ‘आरआरआर’ 16 दिनों में यह आंकड़ा पार करके पांचवें स्थान पर है।

फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए अब सभी की नजरें इसके आने वाले दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम
समाचार

IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

5 hours पहले
गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से सामने आई रोमांटिक तस्वीरें, रानी स्वर्णकार संग दिखी खास केमिस्ट्री
समाचार

गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से सामने आई रोमांटिक तस्वीरें, रानी स्वर्णकार संग दिखी खास केमिस्ट्री

6 hours पहले
छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश
समाचार

छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश

20 hours पहले
दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई
समाचार

दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई

20 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

IMD का 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

5 hours पहले
गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से सामने आई रोमांटिक तस्वीरें, रानी स्वर्णकार संग दिखी खास केमिस्ट्री

गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से सामने आई रोमांटिक तस्वीरें, रानी स्वर्णकार संग दिखी खास केमिस्ट्री

6 hours पहले
छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश

छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश

20 hours पहले
दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई

दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई

20 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 321 पर पहुंचा, कई इलाकों में 400 के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 321 पर पहुंचा, कई इलाकों में 400 के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

21 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India