Skip to content
Thursday, 12 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 321…
समाचार

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 321 पर पहुंचा, कई इलाकों में 400 के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार बनी हुई है. हालांकि, कुछ इलाकों में पहले के मुकाबले थोड़ी राहत देखने को मिली है, लेकिन कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता अब भी…

Priyanka Shaw 12 November 2026, 10:01 am
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 321 पर पहुंचा, कई इलाकों में 400 के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार बनी हुई है. हालांकि, कुछ इलाकों में पहले के मुकाबले थोड़ी राहत देखने को मिली है, लेकिन कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खराब है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार (12 नवंबर) सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 321 दर्ज किया गया. यह बहुत खराब श्रेणी में आता है.

वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंच गया है. IIT दिल्ली में सबसे ज्यादा 412 AQI दर्ज किया गया. इसके अलावा NSUT जाफरपुर में 394 और दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस में 392 AQI रिकॉर्ड किया गया.

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार (11 नवंबर) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा था.

वहीं, पालम में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर में नमी का स्तर 53 से 100 प्रतिशत के बीच रहा.

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है. आज अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. सुबह और शाम के समय कोहरे और धुंध के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है.

दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में कितना है AQI?

CPCB के रियल टाइम आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा दर्ज किया गया. कुछ जगहों पर AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है.

अलग-अलग इलाकों का AQI इस प्रकार है:

  • IIT दिल्ली: 412
  • ITO: 397
  • DU नॉर्थ कैंपस: 394
  • NSUT जाफरपुर: 399
  • चांदनी चौक: 387
  • DTU: 374
  • न्यू मोती बाग: 123
  • दिल्ली कैंट: 128
  • नोएडा सेक्टर-62: 384
  • गुरुग्राम, ग्वाल पहाड़ी: 364
  • फरीदाबाद NIT: 347
  • गाजियाबाद वेव सिटी: 320
  • गाजियाबाद वेद विहार: 318
  • गाजियाबाद संजय नगर: 319
  • राजस्थान के भिवाड़ी: 343 से 356

NCR में GRAP-3 की पाबंदियां जारी

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए GRAP-3 की पाबंदियां लागू हैं. इसके तहत गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है. साथ ही BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

पिछले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला.

फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन प्रदूषण और धुंध के कारण दिल्ली-NCR के लोगों को अभी राहत मिलने के आसार कम हैं.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश
समाचार

छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश

9 hours पहले
दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई
समाचार

दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई

10 hours पहले
उत्तर भारत में जहरीली हुई हवा, 33 शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, बठिंडा सबसे प्रदूषित
समाचार

उत्तर भारत में जहरीली हुई हवा, 33 शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, बठिंडा सबसे प्रदूषित

11 hours पहले
वाशिंग मशीन इस्तेमाल करते समय न करें ये 3 गलतियां, वरना खराब हो सकती है मोटर, हजारों रुपये का आएगा खर्च
समाचार

वाशिंग मशीन इस्तेमाल करते समय न करें ये 3 गलतियां, वरना खराब हो सकती है मोटर, हजारों रुपये का आएगा खर्च

11 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश

छठ पूजा पर दिल्ली में 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM रेखा गुप्ता ने दिए खास निर्देश

9 hours पहले
दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई

दिल्ली में छठ पूजा पर हाई कोर्ट और निचली अदालतों में रहेगी छुट्टी, जानें कब होगी मामलों की सुनवाई

10 hours पहले
उत्तर भारत में जहरीली हुई हवा, 33 शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, बठिंडा सबसे प्रदूषित

उत्तर भारत में जहरीली हुई हवा, 33 शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, बठिंडा सबसे प्रदूषित

11 hours पहले
वाशिंग मशीन इस्तेमाल करते समय न करें ये 3 गलतियां, वरना खराब हो सकती है मोटर, हजारों रुपये का आएगा खर्च

वाशिंग मशीन इस्तेमाल करते समय न करें ये 3 गलतियां, वरना खराब हो सकती है मोटर, हजारों रुपये का आएगा खर्च

11 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

कटनी में दिवाली की रात भीषण आग से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 2 महीने का मासूम भी नहीं बचा

कटनी में दिवाली की रात भीषण आग से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 2 महीने का मासूम भी नहीं बचा

3 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India